लाइव न्यूज़ :

किसानों के प्रदर्शन के कारण यातायात संबंधी समस्या जारी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 11:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से जुड़े सिंघू और टीकरी बॉर्डर पर ना सिर्फ सुरक्षा कड़ी की है बल्कि यातायात भी बंद कर दिया है जिस कारण राष्ट्रीय राजधानी में यातायात कछुए की गति से चल रहा है और सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें दिख रही हैं।

इन दोनों बॉर्डर पर यातायात बंद होने के कारण दिल्ली से हरियाणा आने-जाने वाले लोग वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर रहे हैं, जिस कारण जाम बढ़ गया है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया है, ‘‘सिंघू बॉर्डर अभी भी दोनों तरफ से बंद है। कृपया वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। यातायात मुकरबा चौक और जीटी करनाल रोड से होकर जा रहा है। बहुत-बहुत ज्यादा जाम की स्थिति है। सिग्नेचर ब्रिज से रोहिणी आने-जाने के रास्ते, जीटी करनाल रोड, एनएच 44 और सिंघू बॉर्डर से आने-जाने से बचें।’’

पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘टीकरी बॉर्डर यातायात के लिए पूरी तरह बंद है। बडूसराय और झटीकरा बॉर्डर सिर्फ दुपहिया वाहनों के लिए खुला है। हरियाणा जाने के लिए झारौदा, ढांसा, दौराला, कापसहेड़ा, राजोकरी, एनएच-8, बिजवासन/बजघेरा, पालम विहार और डुंडाहेड़ा बॉर्डर खुला हुआ है।’’

केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो रहा है और राष्ट्रीय राजधानी से जुड़ी सीमाओं पर किसानों का जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के सभी रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और अवरोधक लगाए हैं।

इससे पहले किसानों ने बुराड़ी मैदान में जाने के बाद बातचीत की केन्द्र की पेशकश ठुकरा दी थी और रविवार को कहा था कि वे दिल्ली आने के पांच रास्तों को अवरुद्ध कर देंगे। किसानों ने कहा कि वे अंतिम लड़ाई के लिए यहां आए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्होंने उनके ‘मन की बात’ सुनने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब