लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन, 1,000 हस्ताक्षर जुटाए, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Updated: January 17, 2020 17:54 IST

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समर्थित नेशनल यूनियन ऑफ वाटरफ्रंट वर्कमेन (आई) ने अभियान शुरू किया है। 12 जनवरी को केओपीटी के 150 साल पूरे होने के अवसर पर मोदी ने घोषणा की थी कि अब इसे भारतीय जनसंघ के संस्थापक के नाम से जाना जाए

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र के फैसले के खिलाफ केओपीटी के कर्मचारियों से एक बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।नेशनल यूनियन ऑफ वाटरफ्रंट वर्कमेन (आई) के महासचिव असीम सूत्रधार ने बताया, ‘‘यह मंजूर नहीं है।

कोलकाता पत्तन न्यास (केओपीटी) का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद संगठन की यूनियनों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया और कहा कि इस कदम से संगठन के इतिहास को नुकसान पहुंचेगा।

केंद्र के फैसले के खिलाफ केओपीटी के कर्मचारियों से एक बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समर्थित नेशनल यूनियन ऑफ वाटरफ्रंट वर्कमेन (आई) ने अभियान शुरू किया है। 12 जनवरी को केओपीटी के 150 साल पूरे होने के अवसर पर मोदी ने घोषणा की थी कि अब इसे भारतीय जनसंघ के संस्थापक के नाम से जाना जाएगा।

नेशनल यूनियन ऑफ वाटरफ्रंट वर्कमेन (आई) के महासचिव असीम सूत्रधार ने बताया, ‘‘यह मंजूर नहीं है। हमने अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया है और हम लोग कार्यालयों एवं डॉक पर बैठकें तथा रैलियां आयोजित कर रहे हैं। जब तक इस फैसले को वापस नहीं लिया जाता तब तक हम लोग बंदरगाह क्षेत्र के कोने-कोने में ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे और कर्मचारियों का समर्थन जुटाते रहेंगे।’’

उन्होंने बताया कि यूनियन ने 1,000 हस्ताक्षर जुटाए हैं और अगले कुछ दिनों में इसके 1,500 तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद नाम बदलने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए जहाजरानी मंत्रालय को एक ज्ञापन भेजा जाएगा। सीटू समर्थित कलकत्ता पोर्ट एंड शेार मजदूर यूनियन के महासचिव प्रबीर सरकार ने कहा कि वे अभियान का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि वे मोदी की घोषणा का विरोध करते हैं।

हिंद मजदूर संघ समर्थित ट्रेड यूनियन के नेता चिन्मय रॉय ने कहा कि केंद्र की घोषणा ‘‘अप्रत्याशित’’ है क्योंकि इसकी कोई मांग नहीं थी। उन्होंने कहा कि अपने रुख और रणनीति पर हम लोग 20 जनवरी को यूनियन की बैठक में फैसला करेगे। बंदरगाह प्रबंधन ने हालांकि इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताटीएमसीनरेंद्र मोदीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे