लाइव न्यूज़ :

टीईपीसी की मांग, चीनी कंपनियों से दूरसंचार उपकरणों की खरीद पर लगे रोक

By भाषा | Updated: December 18, 2018 03:02 IST

 दूरसंचार निर्यात के एक घरेलू संगठन ने सरकारी नेटवर्क के लिये हुआवेई, जेडटीई और फाइबरफोन जैसी चीनी कंपनियों से उपकरण की खरीद पर रोक लगाने की मांग की है।

Open in App

 दूरसंचार निर्यात के एक घरेलू संगठन ने सरकारी नेटवर्क के लिये हुआवेई, जेडटीई और फाइबरफोन जैसी चीनी कंपनियों से उपकरण की खरीद पर रोक लगाने की मांग की है। संगठन का दावा है कि इन कंपनियों के उपकरणों के इस्तेमाल से राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पहुंच सकता है।

दूरसंचार निर्यात संवर्धन परिषद (टीईपीसी) के चेयरमैन श्यामल घोष ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को पत्र लिखकर कहा, ‘‘बिजली, रेल, रक्षा तथा सरकारी कंपनियों समेत किसी भी सरकारी दूरसंचार नेटवर्क के लिये चीनी कंपनियों से दूरसंचार उपकरणों की खरीद पर रोक लगायें। हमारा मानना है कि घरेलू विनिर्माताओं के पास भी पहले से ही ये उत्पाद, बौद्धिक संपदा अधिकार, विनिर्माण क्षमता तथा मांग को पूरा करने की क्षमता मौजूद है।’’ 

हालांकि दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने टीईपीसी की मांग को निराधार बताया।

इस मामले में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर हुआवेई के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल