लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पथराव में तमिलनाडु के पर्यटक की मौत, मुख्यमंत्री ने कहा-मेरा सिर शर्म से झुक गया 

By भाषा | Updated: May 8, 2018 05:12 IST

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पर्यटक के मारे जाने पर दुख जताया और कहा कि इस घटना से 'मेरा सिर शर्म से झुक गया है।' उन्होंने मृत पर्यटक के परिवार से मिलने के बाद कहा, 'यह बहुत ही दुखद और लोमहर्षक है।' 

Open in App

श्रीनगर, 8 मईः जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में नारबाल के पास भीड़ द्वारा किये गये बवाल में सोमवार शाम यहां 22 साल के तमिलनाडु के पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चेन्नई निवासी आर थिरूमनी (22 साल) को श्रीनगर के नारबाल इलाके में सोमवार सुबह सिर में एक पत्थर लगा जिससे वह घायल हो गया। 

एक अधिकारी ने बताया कि थिरूमनी को सौरा स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी बाद में मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

इधर, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पर्यटक के मारे जाने पर दुख जताया और कहा कि इस घटना से 'मेरा सिर शर्म से झुक गया है।' उन्होंने मृत पर्यटक के परिवार से मिलने के बाद कहा, 'यह बहुत ही दुखद और लोमहर्षक है।' 

वहीं , नेता विपक्ष एवं नेशनल कान्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'हमने उस वाहन पर पथराव कर एक पर्यटक को मार दिया जिसमें वह यात्रा कर रहा था। जब हम इन पत्थरबाजों और उनके तरीकों को महिमामंडित करते हैं तो हमारे सिर शर्म से झुक जाने चाहिए कि हमने एक पर्यटक को, एक अतिथि को पथराव कर मार दिया।' 

पूर्व मुख्यमंत्री ने पथराव में घायल हुई महिला के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे यह जानकर भी दुख है कि नरबाल में हुए पथराव में उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा की रहने वाली एक युवती भी घायल हुई है। मैं उसके और अन्य घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' 

टॅग्स :मेहबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब