लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर Breaking: मुठभेड़ में LeT का खूंखार आतंकी आसिफ ढेर, मासूम बच्ची समेत कई पर बरसाई थी गोलियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2019 10:23 IST

लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी आसिफ को सुरक्षा बलों ने एक एनकाउंटर में मार गिराया है। एएएनआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से ये खबर दी।

Open in App
ठळक मुद्देआसिफ ने ही पिछले दिनों सोपोर में एक फल कारोबारी के परिवार पर हमला किया था।इसके अलावा सोपोर में एक प्रवासी मजदूर शफी आलम पर भी गोली चलाने का का जिम्मेदार था।

लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी आसिफ को मार गिराया गया है। एएएनआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से ये खबर दी। इनपुट्स के आधार पर सुरक्षा बलों ने आसिफ को घेर लिया था लेकिन उसने गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में आसिफ मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी जख्मी हुए हैं।

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी आसिफ ने ही पिछले दिनों सोपोर में एक फल कारोबारी के परिवार पर हमला किया था। इसमें मासूम बच्ची अस्मा जान समेत तीन लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा सोपोर में एक मजदूर शफी आलम पर भी गोली चलाने का का जिम्मेदार था।

मंगलवार को कश्मीर घाटी के बरामूला जिले के सोपोर से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के आठ सहयोगियों को पोस्टर वितरित कर स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “पुलिस ने सोपोर में पोस्टर प्रकाशित कर स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने में शामिल आतंकवादियों के आठ सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।”

आतंकियों के निशाने पर प्रवासी श्रमिक

सोपोर की घटना से वादी में बचे-खुचे प्रवासी श्रमिकों व अन्य लोगों में खौफ पैदा हो गया है। उनमें से कईयों ने कश्मीर छोड़ दिया है। स्थिति को भांपते हुए प्रशासन ने भी वादी में जहां भी थोड़े-बहुत प्रवासी श्रमिक हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी है। ईंट भट्ठों और मंडियों में सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया है। गौरतलब है कि पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर की संवैधानिक स्थिति में बदलाव के बाद से कश्मीर में सक्रिय आतंकी पूरी तरह हताश हो चुके हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीसोपोर मुठभेड़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया