लाइव न्यूज़ :

Top News: दिल्ली समेत देश के 9 शहरों में 169 दिन बाद आज से चलेगी मेट्रो, NCB रिया चक्रवर्ती से लगातार दूसरे दिन करेगी पूछताछ

By सुमित राय | Updated: September 7, 2020 06:40 IST

Top News: लॉकडाउन के कारण 22 मार्च से बंद मेट्रो सर्विस देश के 9 शहरों में शुरू हो रही है, वहीं बिहार में लॉकडाउन खत्म होगा और अनलॉक 4 का आदेश स्वतः लागू हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली समेत देश के 9 शहरों में आज से मेट्रो सर्विस शुरू हो जाएगी। एनसीबी ने एक बार फिर पूछताछ के लिए रिया को सुबह 10.30 बजे बुलाया है।लोजपा) अपने बिहार के नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेगी।

169 दिनों बाद 9 शहरों में चलेगी मेट्रो

कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से बंद मेट्रो ट्रेन सर्विस आज (7 सितंबर) से दिल्ली समेत देश के 9 शहरों में शुरू हो जाएगी। हालांकि, ट्रेनें केवल उन्हीं स्टेशन पर रुकेंगी, जहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आएंगे। दिल्ली के अलावा नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद में आज से मेट्रो सर्विस शुरू होने जा रही है। बता दें कि मेट्रो सर्विस 22 मार्च से बंद है।

एनसीबी फिर करेगी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में रविवार को अभिनेत्री और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से करीब छह घंटे पूछताछ की। रिया चक्रवर्ती दोपहर 12 बजे पुलिसकर्मियों के साथ बल्लार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी कार्यालय पहुंची और शाम करीब छह बजे वहां से निकलीं। रिया को एनसीबी ने एक बार फिर पूछताछ के लिए आज (सोमवार) सुबह 10.30 बजे बुलाया है।

बिहार में आज से लॉकडाउन खत्म

कोरोना वायरस से बचाव के लिए बिहार में लगाया गया लॉकडाउन आज (सोमवार) से खत्म हो रहा है और इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक बिहार में भी अनलॉक 4 शुरू हो जाएगी। दूसरी ओर बिहार में जब तक नया आदेश लागू नहीं होता तब तक केंद्र सरकार का अनलॉक 4 का आदेश स्वतः लागू रहेगा।

बिहार चुनाव को लेकर LJP में महामंथन

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अपने बिहार के नेताओं के साथ आज (सोमवार) एक महत्वपूर्ण बैठक करेगी, जिसमें यह तय किया जाएगा कि आगामी विधानसभा चुनाव जदयू के खिलाफ लड़ा जाए या नहीं। हाल के समय में बिहार में सत्ताधारी राजग के दोनों घटक दलों में रिश्ते बिगड़े हैं। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पार्टी की कमान अब उनके बेटे चिराग पासवान संभाल रहे हैं।

आईपीएल सीजन-13 का शेड्यूल जारी

इंडियन प्रीमियर लीग-2020 का शेड्यूल रविवार (6 सितंबर) को जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 सितंबर को खेला जाएगा। आईपीएल के 24 मैच दुबई में, 20 मैच अबु धाबी में और 12 मैच शारजाह में होंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसमेट्रोदिल्ली मेट्रोबिहारलोक जनशक्ति पार्टीरिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस