लाइव न्यूज़ :

Top News: NEET-JEE परीक्षाओं पर कांग्रेस का आज देशव्यापी प्रदर्शन, इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच पहला T20

By विनीत कुमार | Updated: August 28, 2020 09:29 IST

कोरोना संकट के बीच NEET-JEE परीक्षा आयोजित कराने के फैसले के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। वहीं, पंजाब विधानसभा का एक दिन का सत्र भी आज आयोजित होना है।

Open in App
ठळक मुद्देTop News: आज NEET-JEE परीक्षा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी देशभर में प्रदर्शन करेगीफाइनल ईयर की परीक्षाओं पर सुप्रीम कोर्ट का आ सकता है फैसला, इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आगाज

NEET-JEE परीक्षा पर आज कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित नीट और जेईई की परीक्षाओं के आयोजन के फैसले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार से संबंधित दफ्तरों के बाहर धरना देंगे। कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि इन परीक्षाओं के आयोजन से 25 लाख छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा है।

फाइनल ईयर की परीक्षाओं पर फैसला

सुप्रीम कोर्ट आज उन याचिकाओं पर फैसला सुनाये जाने की संभावना है, जिनमें यूजीसी द्वारा विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों को कोविड-19 महामारी के बीच अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 30 सितंबर तक आयोजित कराने को कहा गया है। कोर्ट में यूजीसी के इस फैसले को चुनौती दी गई है। जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ अपना फैसला सुनाएगी, जिसने 18 अगस्त को इस विषय पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

कांग्रेस में घमासान जारी

कांग्रेस कार्य समिति और चिट्ठी विवाद के बीच अभी भी पार्टी में सबकुछ एक राय नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हो सकता है नियुक्ति कांग्रेस अध्यक्ष को एक प्रतिशत भी पार्टी में समर्थन नहीं मिले। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक प्रेसिडेंट जैसे अहम पदों के लिए पार्टी में चुनाव की भी वकालत की। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी में चुनाव नहीं हुए तो कांग्रेस अगले 50 सालों तक विपक्ष में बैठेगी।

पंजाब विधानसभा का एक दिन का सत्र

कोरोना वायरस महामारी के बीच पंजाब विधानसभा का एक दिन का विधानसभा सत्र आज आयोजित होगा। पिछले सत्र के छह महीने के अंदर सत्र आहूत करना संवैधानिक जरूरत है, उसी को ध्यान में रखकर यह एक दिवसीय सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। हालांकि, तीन कैबिनेट मंत्रियों समेत कुल 23 विधायक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में संक्रमित विधायक सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे। इस बीच सदन में सामाजिक दूरी के पालन को सुनिश्चित करने के लिए एक बेंच पर एक ही सदस्य के बैठने की व्यवस्था होगी। पहले एक बेंच पर दो सदस्य बैठते थे।

England vs Pakistan: आज पहला टी20

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज से तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 30 अगस्त और तीसरा 1 सितंबर को खेला जाना है। इससे पहले दोनों टीमें के बीच 3 टेस्ट मैचों की भी सीरीज हुई थी। इंग्लैंड इस सीरीज को 1-0 से जीतने में कामयाब रहा। पहले मैच में इग्लैंड ने 3 विकेट से जीत हासिल की थी जबकि दूसरा और तीसरा मैच ड्रॉ रहा। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टनीटजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनयूजीसीकांग्रेसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील