Top News 20th July: राजनाथ सिंह आज जाएंगे कारगिल, प्रियंका गांधी अब भी धरने पर, इन बड़ी खबरों पर होगी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 20, 2019 07:32 AM2019-07-20T07:32:49+5:302019-07-20T07:32:49+5:30

सोनभद्र गोलीकांड में मारे गये लोगों के परिजनों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी शुक्रवार को हिरासत में लिये जाने के बाद शनिवार सुबह भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ चुनार गेस्ट हाउस में धरने पर हैं।

top news to watch 20th july 2019 updates national international sports politics and business | Top News 20th July: राजनाथ सिंह आज जाएंगे कारगिल, प्रियंका गांधी अब भी धरने पर, इन बड़ी खबरों पर होगी नजर

राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

Highlightsप्रियंका गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ता अब भी धरने पर हैं, सोनभद्र जाने की है मांगप्रो-कबड्डी लीग-2019 का आज से आगाज, तेलुगू टाइटंस और यू मुंबा के बीच पहला मैच

राजनाथ सिंह आज जाएंगे कारगिल

रक्षा मंत्री राजनाथ आज कारगिल दिवस के मौके पर कारगिल दौरे पर जाएंगे। राजनाथ इस एक दिवसीय दौरे पर शहीदों को नमन करने के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात का जायजा भी लेंगे। कारगिल विजय के 20 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि भारत ने कारगिल युद्ध अपनी कई ऊंची चोटियों पर पाकिस्तान के सैनिकों के कब्जा कर लिये जाने के बाद उसे छुड़ाने के लिए लड़ा था और जीत हासिल की। इस युद्ध में भारत के 522 जवान शहीद हुए थे। इनमें 26 अफसर, 23 जेसीओ और 473 जवान शामिल थे।

मिर्जापुर: प्रियंका गांधी अब भी धरने पर

सोनभद्र गोलीकांड में मारे गये लोगों के परिजनों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी शुक्रवार को हिरासत में लिये जाने के बाद शनिवार सुबह भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ चुनार गेस्ट हाउस में धरने पर हैं। उन्हें शुक्रवार को नारायणपुर में पुलिस ने हिरासत में लिया था जब वे सोनभद्र में मारे गये लोगों से मिलने जाने के रास्ते में थीं। सोनभद्र जाने से रोके जाने के बाद प्रियंका गांधी इस बात पर जोर दे रही हैं कि उन्हें आगे जाने की इजाजत दी जाए। वह इस बात पर अड़ी हुई हैं कि या तो उन्हें आगे जाने की इजाजत दी जाए या जेल भेज दिया जाए। उनका कहना था कि हत्याकांड के पीड़ितों से मिले बगैर नहीं जाएंगी। 

टीएमसी का संसदीय प्रतिनिधि मंडल जाएगा सोनभद्र

उत्तर प्रदेश सोनभद्र गोलीकांड पर अब राजनीति और गरमा गई है। प्रियंका गांधी के बाद अब टीमएसी ने भी अपना संसदीय प्रतिनिधि मंडल भेजना का फैसला किया है। टीमएसी का संसदीय प्रतिनिधि मंडल आज डेरेक ओब्रायन के नेतृत्व में सोनभद्र जाएगा। गौरतलब है कि जमीन विवाद को लेकर हुई इस घटना में 10 लोग मारे गये थे।

बिहार-असम में बाढ़ का तांडव

बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी है। दोनों राज्यों में मरने वालों की संख्या 150 तक पहुंच चुकी है। बिहार में बाढ़ से 92 मौते हुई हैं। वहीं असम में मृतकों की संख्या 47 हुई है। कुल मिलाकर अब तक बाढ़ से दोनों राज्यों में 1.15 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। वैसे, बारिश में कमी आने से शुक्रवार को बाढ़ से लोगों को थोड़ी सी राहत जरूर मिली है लेकिन कई इलाकों में अब भी बचाव-कार्य और लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का सिलसिला जारी है।

प्रो-कबड्डी लीग का आज से आगाज

कबड्डी लीग के सीजन 7 की शुरुआत आज से होने जा रही है। इस सीजन के पहले मैच में तेलुगू टाइटंस की टीम यू मुंबा से भिड़ेगी। तेलुगू टाइटंस और यू मुंबा के बीच यह मैच हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में शनिवार को भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। प्रो कबड्डी लीग के नए सीजन में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेंट में दो-दो बार खेलेगी। तेलुगू टाइटंस की टीम अपने घरेलू सीजन की शुरुआत यू मुंबा के खिलाफ कर रही है। यू मुंबा की टीम ने दूसरे सीजन में खिताब पर कब्जा किया था, जबकि तमिल की टीम अब तक कोई खिताब नहीं जीत सकी है।

Web Title: top news to watch 20th july 2019 updates national international sports politics and business

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे