लाइव न्यूज़ :

Top News: आज आएंगे NEET-UG के नतीजे, IPL में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला

By विनीत कुमार | Updated: October 16, 2020 07:42 IST

कश्मीर से संबंधित पार्टियों के गठबंधन की घोषणा के बाद आज बीजेपी ने भी अहम बैठक बुलाई है। वहीं आज NEET के परिणामों की भी घोषणा शाम 4 बजे की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देNEET-UG के नतीजे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज जारी करेगी, रिजल्ट शाम 4 बजे आ सकते हैंअयोध्या में रामलीला के लिए आज पहुंचेंगे कई बॉलीवुड कलाकार, हाथरस मामले में CBI की जांच जारी

जम्मू-कश्मीर पर बीजेपी की आज अहम बैठक

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सहित नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर में अन्य पार्टियों के एक साथ आने के बाद बदले हालात के बीच बीजेपी की जम्मू-कश्मीर ईकाई ने पार्टी की आपात बैठक आज बुलाई है। बीजेपी की यह आपात बैठक केंद्र शासित प्रदेश में कश्मीर से संबंधित पार्टियों के गठबंधन की घोषणा के बाद बुलाई गई है। इस बैठक में कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों के नेताओं को भी बुलाया गया है। बीजेपी की कोशिश कश्मीर गठबंधन की ताकत को जवाब देने की होगी।

NEET-UG के नतीजे आज

हाल में हुए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के परिणाम की घोषणा आज की जाएगी। कोविड-19 महामारी के बीच 13 सितम्बर को नीट परीक्षा आयोजित की गई थी। इस वर्ष 11 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, ओडिया, तमिल, तेलुगु और उर्दू में यह परीक्षा कराई गई थी। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 77 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने अंग्रेजी में, लगभग 12 प्रतिशत ने हिंदी में और 11 प्रतिशत ने अन्य भाषाओं में परीक्षा दी। इससे पहले महामारी के कारण दो बार परीक्षा को स्थगित किया गया था। 

हाथरस मामला: CBI की जांच जारी

हाथरस में मौजूद सीबीआई टीम की जांच जारी है। आज इस मामले में सीबीआई कुछ और लोगों से पूछताछ कर सकती है। इससे पहले कल सीबीआई आरोपियों के घर पहुंची थी और परिवार वालों से पूछताछ की थी। सीबीआई टीम इससे पहले दलित समुदाय की युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्‍कार और हत्या के मामले में वारदात का नाट्य रूपांतरण करने के साथ—साथ मृतका के भाई और पिता से भी लम्बी पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई टीम गांव वालों से भी पूछताछ कर रही है।

IPL 2020:  मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला

आईपीएल-2020 में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स अबु धाबी में आमने-सामने होंगे। टॉस शाम सात बजे और मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा। मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल में अभी 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम ने 7 मैचों में 5 में जीत दर्ज की है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे स्थान पर है। टीम ने 7 मैचों में 4 जीत हासिल किए हैं और उसके 8 अंक हैं। किंग्स इलेवन पंजाब प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे 8वें स्थान पर है। उसके चार अंक हैं।

अयोध्या: रामलीला के लिए आज पहुंचेंगे बॉलीवुड कलाकार

नवरात्रि के मौके पर कल से शुरू हो रहे रामलीला में हिस्सा लेने के लिए कई बॉलीवुड कलाकार आज अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या में 17 अक्टूबर से रामलीला की शुरुआत हो रही है। इसे 17 से 25 अक्टूबर के बीच विभिन्न सेटेलाइट चैनलों तथा यूट्यूब पर देखा जा सकेगा। रामलीला का मंचन अयोध्या में सरयू नदी के किनारे स्थित लक्ष्मण किले में होगा। इस रामलीला की तैयारियों पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नजर रख रहे हैं। कोविड के कारण हालांकि दर्शक नहीं आ सकेंगे। रामलीला को सिर्फ सैटलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर 17 से 25 अक्टूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक दिखाया जाएगा।

टॅग्स :सीबीआईनीटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशहाथरस केसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह