लाइव न्यूज़ :

Top News: पीएम नरेंद्र मोदी की बिहार में छपरा समेत चार जगहों पर रैली, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2020 06:53 IST

Top News: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान आज शाम समाप्त हो जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी आज चार रैली बिहार में करेंगे। आईपीएल में भी आज दो मुकाबले खेले जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में आज पीएम नरेंद्र मोदी की पीएम छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा में अलग-अलग चार रैलियांआईपीएल में आज खेले जाएंगे दो मुकाबले, इंग्लैंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फिर लगा लॉकडाउन

पीएम नरेंद्र मोदी की बिहार में रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर बिहार में होंगे। उनकी आज बिहार में चार रैलियां होंगी। पीएम छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा में अलग-अलग रैलियों को संबोधित करेंगे। वे अपने रैली संबोधन की शुरूआत लालू प्रसाद के राजनीतिक गढ़ छपरा से करेंगे। छपरा के बाद वह समस्तीपुर जाएंगे और वहां के हाउसिंग बोर्ड मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी मोतिहारी के गांधी मैदान में और​ फिर बगहा के बाबा भूतनाथ कॉलेज मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के लिये आज शाम को चुनाव प्रचार समाप्त होगा और तीन नवंबर को मतदान होगा।

आईपीएल में आज दो मुकाबले

IPL में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अबु धाबी में दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच दुबई में शाम साढ़े सात बजे से होगा। चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही प्लेऑफ की दौर की बाहर है। ऐसे में बाकी बची तीन टीमों के लिए मुकाबला अहम है। प्वाइंट टेबल में जो स्थिति फिलहाल है उस हिसाब से अब टीमों के रन रेट पर काफी कुछ निर्भर होगा। ऐसे में तीनों टीमों को काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

कोरोना वायरस: इंग्लैंड में 2 दिसंबर तक लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच इंग्लैंड में एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया गया है। इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को इस संबंध में घोषणा की। बता दें कि इंग्लैंड में कोरोना के मामले दस लाख के पार कर गए हैं। नए लॉकडाउन में लोगों को घर पर रहने के लिए कहा गया है। हालांकि स्कूल और यूनिवर्सिटी खुले रहेंगे। ब्रिटेन में एक दिन में 20,000 से अधिक नए कोरोना वायरस मामले आ रहे हैं।

मुंबई: लोकल ट्रेनों की रफ्तार पर रोक

मध्य रेल मुंबई मंडल में आज ट्रैक के रखरखाव पर काम के चलते मेगा ब्लॉक होगा। सुबह 9 बजकर 44 मिनट से 3.16 बजे तक बेलापुर-पनवेल के लिए हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी। अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवा दोपहर 2.24 बजे पनवेल से ठाणे और डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं ठाणे से दोपहर 1.24 बजे से पनवेल के लिए प्रस्थान करने वाली सेवाएं निलंबित रहेंगी। साथ ही सीएसएमटी से सुबह 9.33 बजे से 2.58 बजे तक डाउन फास्ट लाइन सेवाओं को मुलुंड-कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल में आज से शराब की नई मूल्य व्यवस्था

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में ब्रांडेड शराब की खुदरा बिक्री के लिए संशोधित नई मूल्य व्यवस्था आज से लागू हो रही है। सरकार ने सभी श्रेणी के मूल्य ढांचे को युक्तिसंगत बनाने के बाद वाइन और बीयर लिए 22 नए स्लैब बनाए हैं। कोविड-19 संकट के चलते राजस्व की कमी को पाटने के लिए सरकार ने लॉकडाउन के दौरान अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शराब पर 30 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाया था। सरकार के इस कदम से राज्य में वाइन और बीयर की बिक्री में तीव्र गिरावट देखी गई थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिहार विधान सभा चुनाव 2020कोरोना वायरसमुंबईकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?