शाम साढ़े छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Published: July 9, 2021 06:37 PM2021-07-09T18:37:00+5:302021-07-09T18:37:00+5:30

Top news till 6.30 pm | शाम साढ़े छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम साढ़े छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, नौ जुलाई भाषा की अलग अलग फाइलों से शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-

दि37 मोदी दूसरी लीड बैठक ऑक्सीजन

प्रधानमंत्री ने पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों का जल्द संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) की मदद से देश भर में स्थापित किए जाने वाले ‘‘प्रेशर स्विंग एड्जॉर्प्शन’’(पीएसए) चिकित्सीय ऑक्सीजन संयंत्रों का जल्द से जल्द संचालन सुनिश्चित करने और इसके लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया।

दि55 वायरस स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में पिछले सप्ताह आए कोविड-19 के कुल मामलों में से 53 प्रतिशत महाराष्ट्र, केरल में: केंद्र

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत में पिछले सप्ताह सामने आये कोविड-19 के आधे से अधिक मामले महाराष्ट्र और केरल के हैं। मंत्रालय ने कहा कि महामारी अभी जल्द समाप्त नहीं होने वाली इसलिए आत्मसंतोष की गुंजाइश नहीं है।

दि35 दिल्ली अदालत लीड व्हाट्सऐप निजता

डेटा संरक्षण विधेयक जब तक कानून का रूप नहीं लेता, नई निजता नीति लागू नहीं करेंगे: व्हाट्सऐप

नयी दिल्ली, व्हाट्सऐप ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि जब तक डेटा संरक्षण विधेयक प्रभाव में नहीं आ जाता तब तक वह उपयोगकर्ताओं को नई निजता नीति अपनाने के लिए बाध्य नहीं करेगा और इस नीति पर अभी रोक लगा दी गई है तथा ‘‘संसद के अनुमति देने पर ही’’ इसे लागू किया जाएगा।

दि50 दिल्ली अदालत पासवान पारस

पारस को सदन में पार्टी नेता के तौर पर मान्यता के खिलाफ लोजपा नेता चिराग पासवान की अर्जी खारिज

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक धड़े के नेता चिराग पासवान की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा पशुपति कुमार पारस को सदन में पार्टी के नेता के तौर पर मान्यता देने को चुनौती दी थी।

दि9 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 43,393 नए मामले

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,393 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,52,950 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,58,727 हो गई है।

वि42 रूस जयशंकर लीड अफगानिस्तान

अफगानिस्तान पर किसका शासन हो, इसे नजरअंदाज न किया जाए : जयशंकर

मास्को, भारत ने अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा पर चिंता व्यक्त करते युद्धग्रस्त देश में रक्तपात में तत्काल कमी लाने का शुक्रवार को आह्वान किया और कहा कि देश में किसे शासन करना चाहिए, यह ‘‘वैध पहलू’’ महत्वपूर्ण है तथा इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

वि41 बांग्लादेश दूसरी लीड आग

बांग्लादेश में खाद्य कारखाने में आग लगने से 52 लोगों की मौत

ढाका, ढाका के बाहरी क्षेत्र में एक बहुमंजिला खाद्य और पेय कारखाने में आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अर्थ11 वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

लक्षित राजकोषीय राहत, तेजी से टीकाकरण के कारण अर्थव्यवस्था में सुधार: वित्त मंत्रालय

नयी दिल्ली, वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि लक्षित राजकोषीय राहत, मौद्रिक नीति और तेजी से टीकाकरण अभियान के चलते अर्थव्यवस्था ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप से उबरकर सुधार के संकेत दिखाना शुरू कर दिया है।

वि14 विश्व भुखमरी

विश्व में हर एक मिनट में भुखमरी से 11 लोगों की मौत होती है: ऑक्सफैम

काहिरा, गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाले संगठन ‘ऑक्सफैम’ ने कहा है कि दुनियाभर में भुखमरी के कारण हर एक मिनट में 11 लोगों की मौत होती है और बीते एक साल में पूरी दुनिया में अकाल जैसे हालात का सामने करने वाले लोगों की संख्या छह गुना बढ़ गई है।

खेल9 खेल ओलंपिक भारत लीड मोदी

तोक्यो जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक की भारत की तैयारियों का जायजा लिया और यह भी घोषणा की कि वह ओलंपिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे। इसके तीन दिन बाद भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था रवाना होगा।

द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें:-

वि15 वनस्पति आधारित आहार

वनस्पति आधारित बर्गर : इसे ‘जंक फूड’ मानना चाहिए?

हैटफील्ड (ब्रिटेन), (द कनवर्सेशन) पिछले कुछ वर्षों में वनस्पति आधारित आहार की लोकप्रियता बढ़ गयी है। नतीजन सॉसेज और बर्गर जैसे मांस समेत पसंदीदा खाद्य पदार्थ के वनस्पति आधारित विकल्पों की मांग बढ़ी है।

वि16 वायरस लक्षण

कोविड को फ्लू की तरह नहीं, नोरोवायरस की तरह मानें

सारा पिट, यूनिवर्सिटी ऑफ ब्राइटन

ब्राइटन (ब्रिटेन), (द कन्वरसेशन) कोविड-19 के लक्षण मसलन बुखार, खांसी, दर्द, ये फ्लू के समान होते हैं इसलिए इन दोनों रोगों की तुलना की जाने लगी है। ब्रिटेन के नए स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने हाल में कहा था, ‘‘हमें कोविड के आस्तित्व को स्वीकार करना सीखना होगा और इससे निबटने के तरीके खोजने होंगे - उसी तरह जिस तरह हम फ्लू से निबटते हैं।’’

वि36 लंका जहाज आग आपदा

क्या श्रीलंकाई जहाज अग्निकांड से बचा जा सकता था? इस पर्यावरणीय आपदा से हमें क्या सबक मिला

(क्लाउडियो बोज्जि, डीकिन विश्वविद्यालय)

जीलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया), (द कन्वरसेशन) कोलंबो बंदरगाह के निकट एक नवनिर्मित मालवाहक जहाज में आग लगने की घटना के लगभग दो महीने बीतने के बावजूद श्रीलंका में समुद्र तट पर सैकड़ों मृत कछुओं का बहकर आना अब भी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Top news till 6.30 pm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे