लाइव न्यूज़ :

Top news-महाराष्ट्र में गतिरोध कायम, सिख श्रद्धालु को लाना होगा पासपोर्ट, भारतीय टीम सीरीज 2-1 से जीत ली

By भाषा | Updated: November 7, 2019 15:29 IST

उच्चतम न्यायालय ने 2010 में कोयंबटूर में एक नाबालिग से सामूहिक बलात्कार और उसकी एवं उसके भाई की हत्या के ‘‘घृणित’’ अपराध में दोषी की मौत की सजा की बृहस्पतिवार को पुन: पुष्टि की तथा उसकी पुनर्विचार याचिका ठुकरा दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला टीम ने निर्णायक तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली।मुनगंटीवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी आज राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगी।

बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

उच्चतम न्यायालय ने 2010 में कोयंबटूर में एक नाबालिग से सामूहिक बलात्कार और उसकी एवं उसके भाई की हत्या के ‘‘घृणित’’ अपराध में दोषी की मौत की सजा की बृहस्पतिवार को पुन: पुष्टि की तथा उसकी पुनर्विचार याचिका ठुकरा दी।

पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि करतापुर गलियारे के रास्ते करतारपुर साहिब आने वाले भारतीय सिख श्रद्धालुओं को अपने साथ पासपोर्ट लाना होगा। बृहस्पतिवार को मीडिया में आई एक खबर में यह कहा गया है।

टीम में वापसी करने वाली स्मृति मंधाना और जेमिमा रौद्रिगेज के अर्धशतकों की मदद से भारतीय महिला टीम ने निर्णायक तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शहर में नगर निगम प्राधिकारियों को उनके द्वारा स्थापित किए गए 100 से अधिक शिशु स्तनपान कक्षों का रखरखाव करने और इनकी संख्या जल्द से जल्द बढ़ाने का निर्देश दिया है।

महाराष्ट्र के मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी आज राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगी।

शिवसेना के विधायकों ने महाराष्ट्र में सरकार गठन पर “अंतिम निर्णय” लेने का अधिकार बृहस्पतिवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को सौंप दिया।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई एक हिंदू छात्रा की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पहले उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

पाकिस्तान ने बहुप्रतीक्षित करतारपुर गलियारा खोले जाने का राजनयिक स्तर पर प्रचार करते हुए इस्लामाबाद स्थित विदेशी दूतावासों/उच्चायोगों के प्रमुखों और उनके प्रतिनिधियों को इस संबंध में जानकारी दी।

भारतीय बैडमिंटन स्टार पारुपल्ली कश्यप और बी साईं प्रणीत दोनों गुरुवार को यहां चाइना ओपन की पुरुष एकल स्पर्धा के दूसरे दौर से बाहर हो गये।

कर्नाटक प्रीमियर लीग में स्पाट फिक्सिंग के लिये कथित तौर पर धन लेने के आरोप में रणजी ट्राफी और आईपीएल क्रिकेटर सी एम गौतम और कर्नाटक के उनके पूर्व साथी खिलाड़ी अबरार काजी को गिरफ्तार किया गया है।

कतर एअरवेज की सरकारी एअरलाइन कंपनी एअर इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि सरकार की निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर और लंदन में रोडशो करने की योजना है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनादेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019खेलकरतारपुर साहिब कॉरिडोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए