TOP NEWS- देश भर में CAA पर बवाल, यूपी में धारा-144 लालू, आईपीएल नीलामी शुरू

By भाषा | Published: December 19, 2019 06:37 PM2019-12-19T18:37:51+5:302019-12-19T18:37:51+5:30

राष्ट्रीय राजधानी में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर लगी रोक के बावजूद गुरुवार को सड़कों पर उतरने के चलते सैकड़ों छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया, जिससे शहर में यातायात प्रभावित हुआ।

TOP NEWS- Rampage on CAA across the country, Section-144 Lalu in UP, IPL auction started | TOP NEWS- देश भर में CAA पर बवाल, यूपी में धारा-144 लालू, आईपीएल नीलामी शुरू

अगस्त क्रांति मैदान में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Highlightsइतिहासकार रामचन्द्र गुहा समेत बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में लिया। कोलकाता में रैली में विभिन्न क्षेंत्रों की नामचीन हस्तियों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं :

नए नागरिकता कानून के खिलाफ राजधानी लखनऊ में हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने पथराव किया, वाहनों को आग लगा दी जबकि संभल में दो सरकारी बसों को आग के हवाले कर दिया।

राष्ट्रीय राजधानी में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर लगी रोक के बावजूद गुरुवार को सड़कों पर उतरने के चलते सैकड़ों छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया, जिससे शहर में यातायात प्रभावित हुआ।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे इतिहासकार रामचन्द्र गुहा समेत बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में लिया।

नये नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ बृहस्पतिवार को कोलकाता में रैली में विभिन्न क्षेंत्रों की नामचीन हस्तियों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने गुरुवार को यहां ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान यहां जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हिंसा की पड़ताल के लिए एक न्यायिक आयोग गठित करने की मांग वाली कई याचिकाओं पर केंद्र, दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस जारी किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ ऐसे तत्व हैं जो भारत में शांति नहीं देखना चाहते और वे देश में प्रवेश के लिए खुली सीमाओं, खासकर नेपाल से लगने वाली हमारी सीमा का इस्तेमाल करते हैं।

फोर्ब्स इंडिया ने 2019 की 100 नामचीन हस्तियों की सालाना सूची जारी की है, जिसमें क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जबकि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार दूसरे स्थान पर और सलमान खान तीसरे स्थान पर हैं।

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस गुरुवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी में सबसे अधिक कीमत पर बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गये। कोलकाता नाइट राडडर्स ने उन पर 15.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम से जोड़ा।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का पूंजी प्रवाह जारी रहने के साथ साथ ईंधन, सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में चमक से शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन प्रमुख सूचकांकों ने ऊंचाई के नये रिकॉर्ड बनाए। 

Web Title: TOP NEWS- Rampage on CAA across the country, Section-144 Lalu in UP, IPL auction started

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे