लाइव न्यूज़ :

TOP NEWS: भारत में कोरोना वायरस से एक की मौत, 81 मामले, दिल्ली में नहीं देख पाएंगे IPL

By भाषा | Updated: March 13, 2020 17:38 IST

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 81 है। इनमें कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत का मामला भी शामिल है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देफारुक अब्दुल्ला के खिलाफ जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत लगाये गये आरोप शुक्रवार को हटा दिये।विश्वविद्यालय में शिक्षण 31 मार्च तक निलंबित करने का शुक्रवार को एक आदेश जारी किया।

नई दिल्लीः शुक्रवार दोपहर दो बजे तक 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 81 है। इनमें कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत का मामला भी शामिल है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला के खिलाफ जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत लगाये गये आरोप शुक्रवार को हटा दिये।

राज्यसभा में शुक्रवार को भाजपा के एक सदस्य ने देश में जनसंख्या विस्फोट की स्थिति पर काबू पाने के लिए सख्त कानून बनाए जाने की मांग की। भाजपा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने उच्च सदन में शून्यकाल में यह मांग की। उन्होंने कहा कि संसद के इसी सत्र में इस संबंध में प्रभावी कानून बनाया जाना चाहिए।

दिल्ली सरकार का कोविड-19 महामारी के मद्देनजर शहर में आईपीएल मैचों के आयोजन कराने की अनुमति नहीं देने के फैसले ने बीसीसीआई की परेशानियां बढ़ा दी है और अब क्रिकेट बोर्ड खाली स्टेडियमों में मैच कराने पर सहमति रखने वाले राज्यों में वैकल्पिक स्थानों की तलाश कर रहा है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विश्वविद्यालय में शिक्षण 31 मार्च तक निलंबित करने का शुक्रवार को एक आदेश जारी किया।

केंद्र सरकार ने बाल यौन अपराध संरक्षण नियम, 2020 को अधिसूचित कर दिया है जिससे इस कानून में हाल ही में किए संशोधन लागू किए जा सकेंगे जिसके तहत बच्चों के साथ यौन शोषण के लिए सजा के प्रावधानों को और सख्त कर दिया गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को यह कहते हुए धर्मातंरण के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया कि धर्म निजी आस्था का मामला है और किसी दूसरे धर्म को अपनाना या नहीं अपनाना व्यक्तिगत फैसला है।

चीन में शुक्रवार को कोरोना वायरस से मौत के सात और मामले सामने आने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,176 पहुंच गई है। हालांकि देश में वायरस का प्रकोप लगातार कम होता जा रहा है और इससे संक्रमण के केवल आठ नये मामले सामने आए हैं।

अमेरिका में भारतीय दूतावास ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए नयी दिल्ली द्वारा हाल ही में लागू की गई यात्रा पाबंदियों पर सवालों का जवाब देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जिन पर चौबीसों घंटे संपर्क किया जा सकता है।

 

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसचीनजम्मू कश्मीरजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसनरेंद्र मोदीफारूक अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया