लाइव न्यूज़ :

Top शाम न्यूजः चेन्नई पहुंचे राष्ट्रपति शी चिनपिंग, दूसरे टेस्ट में भारत मजबूत, राहुल को जमानत, अनिल कुंबले मुख्य कोच

By भाषा | Updated: October 11, 2019 19:11 IST

चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग शुक्रवार को जब चेन्नई पहुंचे और यहां से मामल्लापुरम गये तो लोक नर्तकों और भरतनाट्यम कलाकारों ने तमिल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उनका स्वागत किया और बड़ी संख्या में बच्चों ने भारतीय और चीनी झंडे लहराकर उनका अभिवादन किया।

Open in App
ठळक मुद्देमानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अदालत में खुद को ‘बेकसूर’ बताया। कांग्रेस ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया।

आज शाम छह बजे तक भाषा से प्रसारित मुख्य खबरें इस प्रकार हैं

चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग शुक्रवार को जब चेन्नई पहुंचे और यहां से मामल्लापुरम गये तो लोक नर्तकों और भरतनाट्यम कलाकारों ने तमिल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उनका स्वागत किया और बड़ी संख्या में बच्चों ने भारतीय और चीनी झंडे लहराकर उनका अभिवादन किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ‘‘हत्या का आरोपी’’ कहने के कारण यहां की एक अदालत में अपने खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अदालत में खुद को ‘बेकसूर’ बताया। अदालत ने बाद में उन्हें इस मामले में जमानत दे दी।

कांग्रेस ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया जिसमें किसानों को कर्ज माफी, स्थानीय लोगों के लिए निजी कंपनियों में आरक्षण और महिलाओं को नौकरी में आरक्षण, पेंशन तथा मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का वादा किया गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति से शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक याचिका पर जवाब मांगा। इस याचिका में एयरसेल-मैक्सिस मामले में दोनों को मिली अग्रिम जमानत को चुनौती दी गई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति का सदस्य बनने से इंकार कर दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आरएफल कोष गबन मामले में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त कराने के लिए नोटिस जारी करने का आग्रह करने वाली फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक मलविंदर सिंह की याचिका पर शुक्रवार को आदेश सुरक्षित रख लिया।

बोइंग की सुरक्षा संबंधी दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दुनियाभर की एयरलाइन कंपनियों ने बोइंग के 737 एनजी विमानों की जांच-पड़ताल की। इसमें तीन दर्जन से अधिक विमानों की बुनियाद में दरारें मिली हैं, जिनकी मरम्मत किए जाने की जरूरत है।

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र के लिये किंग्स इलेवन पंजाब का मुख्य कोच बनाया गया है।

देश में आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण में कथित रूप से शामिल चार लोगों को लखीमपुर जिले के निघासन से गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस और राकांपा पर निशाना साधते हुये कहा कि दोनों पार्टियां अपने-अपने परिवारों के लिए काम करती हैं जबकि भाजपा और शिवसेना के जहन में केवल देश हित रहता है। 

टॅग्स :तमिलनाडुजी जिनपिंगनरेंद्र मोदीविराट कोहलीक्रिकेटमहाराष्ट्रहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?