लाइव न्यूज़ :

Top Evening News: SC ने रविदास के मंदिर निर्माण के लिये भूमि देने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, संसद शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से -13 दिसंबर तक चलेगा

By भाषा | Updated: October 21, 2019 19:59 IST

Open in App
ठळक मुद्देसंसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू हो कर 13 दिसंबर तक चलेगा।SC ने रविदास के मंदिर निर्माण के लिये 400 वर्गमीटर भूमि देने के केन्द्र के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी।

सोमवार की शाम छह बजे तक भाषा की अलग अलग फाइलों से जारी मुख्य खबरें इस प्रकार हैं:-

 न्यायालय लीड मंदिर नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने राजधानी के तुगलकाबाद वन क्षेत्र में गुरू रविदास के मंदिर निर्माण के लिये 400 वर्गमीटर भूमि देने के केन्द्र के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी। यह मंदिर न्यायालय के आदेश पर दिल्ली विकास प्राधिकरण ने गिरा दिया था।

-संसद सत्र नयी दिल्ली, संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू हो कर 13 दिसंबर तक चलेगा। सरकार ने दोनों सदनों के सचिवालयों को सूचित किया है। दि42 न्यायालय आरे कालोनी नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि मुंबई के प्रमुख हरित क्षेत्र आरे कालोनी में मेट्रो की शेड परियोजना निर्माण पर रोक नहीं लगायी जायेगी।

- खेल लीड भारत रांची, मोहम्मद शमी और उमेश यादव की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फालोआन देने के बाद दूसरी पारी में भी उसका स्कोर आठ विकेट पर 132 रन करके तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रृंखला में क्लीनस्वीप की ओर कदम बढ़ाए।

-प्रसाद पाक मेल नयी दिल्ली, भारत ने पाकिस्तान द्वारा एकतरफा तरीके से दोनों देशों के बीच डाक मेल सेवा बंद करने को लेकर पड़ोसी देश को लताड़ लगाई है। केंद्रीय संचार एवं आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को पाकिस्तान के इस कदम को अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करार दिया।

-कांग्रेस सिंघवी लीड सावरकर नयी दिल्ली, महाराष्ट्र में भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर उठी राजनीतिक बहस के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोमवार को सावरकर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई और देश के लिए जेल गए।

-उप्र कमलेश इनाम लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के दो आरोपियों पर ढाई ढाई लाख रूपये का इनाम घोषित किया है ।

-रेलवे तेजस विलंब नयी दिल्ली, उन्नीस अक्टूबर को दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस के तीन घंटे से भी अधिक समय से देरी से चलने के मामले में आईआरसीटीसी 950 यात्रियों को 1.62 लाख रुपये का जुर्माना देगा। भारतीय रेलवे के इतिहास में ट्रेन के विलंब से चलने पर मुआवजा देने की यह पहली घटना है।

-पाकिस्तान सेना आतंकवादी शिविर इस्लामाबाद, पाकिस्तानी सेना ने अपने देश के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कम से कम तीन आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाने के भारतीय सेना के दावे को ‘‘झूठा’’ करार देते हुए खारिज कर दिया और कहा कि भारत अपने दावों को ‘‘सही साबित’’ करने के लिए किसी भी विदेशी राजनयिक या मीडिया को घटनास्थल पर ला सकता है।

-खेल निशानेबाजी हाथापाई नयी दिल्ली, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने रविवार को कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में हाथापाई करने वाले दो निशानेबाजों की सदस्यता रद्द कर दी जबकि राष्ट्रीय राइफल निशानेबाजी संघ (एनआइएआई) ने एथलीट आयोग से इस मामले की जांच करने को कहा है।

- बीएसएनएल नयी दिल्ली, संकट में फंसी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल को पटरी पर लाने की सरकार की योजना एक महीने के भीतर सार्वजनिक कर दिये जाने की उम्मीद है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पी के पुरवार ने यह कहा। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब