लाइव न्यूज़ :

आर्मी के शीर्ष कमांडरों ने सैन्य बल में सुधार पर चर्चा की, हुईं अहम बातें

By भाषा | Updated: September 12, 2018 01:47 IST

सूत्रों ने बताया कि थलसेना के शीर्ष अधिकारियों ने दुनिया की सबसे बड़ी सेना में सुधार से जुड़ी दो समितियों की अलग-अलग रिपोर्टों पर मंथन किया।

Open in App

नई दिल्ली, 12 सितम्बर :  थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को शीर्ष कमांडरों के साथ बैठक कर व्यापक सांगठनिक पुनर्संरचना और बल का आकार कम करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

सूत्रों ने बताया कि थलसेना के शीर्ष अधिकारियों ने दुनिया की सबसे बड़ी सेना में सुधार से जुड़ी दो समितियों की अलग-अलग रिपोर्टों पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि अगले महीने होने वाली एक बैठक में शीर्ष कमांडर थलसेना का आकार कम करने और इसमें सुधार के अन्य उपायों पर चर्चा करेंगे।

ऐसे संकेत हैं कि पुनर्संरचना की प्रक्रिया के तहत थलसेना अगले पांच साल में अपने कर्मियों की संख्या में एक लाख से ज्यादा की कटौती कर सकती है। बल में अभी करीब 13 लाख जवान कार्यरत हैं।

सूत्रों ने बताया कि कमांडरों ने थलसेना की आधुनिकीकरण प्रक्रिया की समीक्षा की और बल को नए प्लैटफॉर्मों और हथियारों से लैस करने की जरूरत पर जोर दिया। रक्षा मंत्रालय थलसेना के लिए पहले ही सुधार के कई उपाय घोषित कर चुका है। 

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील