लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: आर्टिकल 370 पर चिदंबरम का ट्वीट, AAP बागी विधायक कपिल मिश्रा बीजेपी में शामिल, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

By भाषा | Updated: August 17, 2019 14:42 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को भूटान पहुंचे जहां उनका शाही स्वागत किया गया। वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए भूटान के नेताओं से बातचीत करेंगे।

Open in App

शनिवार को दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:-- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी की जम्मू - कश्मीर इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को हिरासत में लिया जाना पूरी तरह गैरकानूनी है।- अरविंद केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री और अयोग्य करार दिए गए विधायक कपिल मिश्रा आप की महिला इकाई की प्रमुख ऋचा पांडेय के साथ शनिवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए।- कश्मीर घाटी के 17 टेलीफोन एक्सचेंज में लैंडलाइन सेवाएं 12 दिन बाद शनिवार को बहाल कर दी गई जिससे 50,000 से अधिक लैंडलाइन फोनों ने फिर काम करना शुरू कर दिया। वहीं जम्मू के पांच जिलों में कम गति वाली (2जी) मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं।- पाकिस्तान ने शनिवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।- उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर ‘‘नये हथियार’’ के परीक्षण की निगरानी की। इससे प्योंगयांग में अमेरिका के दूत की अगले सप्ताह दक्षिण कोरिया की यात्रा के मद्देनजर परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रयास जटिल हो गए हैं। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को भूटान पहुंचे जहां उनका शाही स्वागत किया गया। वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए भूटान के नेताओं से बातचीत करेंगे।- भारत की वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने श्रीलंका में कोलंबो के पास एक वाहन असेंबली संयंत्र शुरू किया है। कंपनी ने श्रीलंका के अपने इस पहले संयंत्र के उद्घाटन की घोषणा शनिवार को की।- सोलह बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने कोहनी में असहजता के बावजूद लुकास पाउली पर 7-6, 6-1 की जीत से एटीपी सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।- भारतीय महिला हाकी टीम ने शनिवार को यहां मेजबान जापान पर 2-1 की जीत से ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता में अपना अभियान शुरू किया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआम आदमी पार्टीपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?