लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: बढ़ सकता है लॉकडाउन, प्रधानमंत्री मोदी ने दिए संकेत, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

By गुणातीत ओझा | Updated: April 27, 2020 14:29 IST

Open in App

नई दिल्ली। सोमवार को ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइलों से दोपहर दो बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैः-

पीएम मोदी ने लॉकडाउन से बाहर आने के उपायों पर मुख्यमंत्रियों से की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण की देश में मौजूदा स्थिति और इस कारण 25 मार्च से लागू देशव्यापी बंद (लॉकडाउन) सहित अन्य विषयों पर सोमवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर चर्चा की। समझा जाता है कि बैठक में देश को लॉकडाउन से चरणबद्ध तरीके से बाहर लाने के उपायों पर भी विचार विमर्श हुआ।

देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 872 हुई, संक्रमितों की संख्या 27,892 हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या सोमवार को 872 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 27,892 पर पहुंच गई।

रिजर्व बैंक की म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए 50,000 करोड़ रुपये की विशेष नकदी राहत सुविधा

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को कोरोना वायरस महामारी के चलते नकदी की तंगी से जूझ रही म्यूचुअल फंड कंपनियों को राहत देने की घोषणा की। केंद्रीय बैंक म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए 50,000 करोड़ रुपये की विशेष नकदी सुविधा उपलब्ध कराएगा।

कोरोना जांच किट पर ‘अनुचित मुनाफा’ कमाने वालों पर कार्रवाई करें प्रधानमंत्री: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस की जांच के लिए चीन से आयात की कई किट पर ‘मुनाफाखोरी’ के दावे वाली खबरों को लेकर सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘अनुचित मुनाफा’ कमाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

क्या उप्र में घटिया पीपीई किट की आपूर्ति मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के दो मेडिकल कॉलेजों में घटिया पीपीई किट की आपूर्ति की शिकायत संबंधी पत्र के लीक होने के मामले पर सोमवार को राज्य सरकार से सवाल किया कि क्या चिकित्साकर्मियों के लिए खराब गुणवत्ता वाले निजी सुरक्षा उपकरण की आपूर्ति करने के दोषियों पर कार्रवाई होगी।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया । रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति ने की आत्महत्या

कोरोना वायरस से संक्रमित 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

लॉकडाउन: स्पेन ने दी बच्चों को खेलने की छूट, अमेरिकी राज्यों ने भी देनी शुरू की ढील

कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन (बंद) में यूरोपीय देशों द्वारा चरणबद्ध एवं व्यस्थित तरीके से ढील दिए जाने की कोशिशों के तहत स्पेन ने छह सप्ताह के बंद के बाद पहली बार बच्चों को बाहर जाकर खेलने की अनुमति दी।

वुहान ने कोविड-19 के अंतिम मरीज को अस्पलात से छुट्टी दी

चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस संक्रमण भले ही दुनिया भर में कहर बरपा रहा है लेकिन वुहान के अस्पताल ने कोरोना वायरस संक्रमित अंतिम मरीज को छुट्टी दे दी है और अब वहां के किसी भी अस्पताल में संक्रमण का कोई मामला नहीं है।

दर्शकों के बिना खेलों की वापसी चाहते हैं न्यूयार्क के गर्वनर

न्यूयार्क के गवर्नर ने कई खेल टीमों के मालिकों से बात करके दर्शकों के बिना कुछ प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं की वापसी की संभावना को बढ़ा दिया है।

लोगों को उम्मीद नहीं थी कि मैं भारत की तरफ से खेल पाऊंगा : बुमराह

जसप्रीत बुमराह को इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है लेकिन उन्होंने कहा कि एक दौर ऐसा भी था जब उनके अजीबोगरीब एक्शन के कारण लोग सोचते थे कि वह भारत की तरफ से नहीं खेल पाएंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब