लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने संभाला 28वें सेना प्रमुख का कार्यभार, केरल CM ने विधानसभा में पेश किया CAA विरोधी प्रस्ताव

By भाषा | Updated: December 31, 2019 15:39 IST

जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने मंगलवार को 28वें थल सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला। वह 13 लाख सैनिकों वाले बल का नेतृत्व करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनये सेना प्रमुख के नेतृत्व में सेना के नयी ऊंचाइयों को छूने की उम्मीदजनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने भारत के 28वें सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला

मंगलवार को दोपहर दो बजे तक भाषा से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

-रक्षा लीड सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने भारत के 28वें सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला नयी दिल्ली : जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने मंगलवार को 28वें थल सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला। वह 13 लाख सैनिकों वाले बल का नेतृत्व करेंगे।

-रक्षा लीड बिपिन रावत नये सेना प्रमुख के नेतृत्व में सेना के नयी ऊंचाइयों को छूने की उम्मीद : जनरल बिपिन रावत नयी दिल्ली : निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने उनके कार्यकाल के अंतिम तीन वर्ष में उनको पूरा सहयोग देने के लिए सेना के सभी कर्मियों और उनके परिवारों का मंगलवार को आभार व्यक्त किया।

-केरल नागरिकता प्रस्ताव केरल के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में सीएए विरोधी प्रस्ताव पेश किया तिरुवनंतपुरम : केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने विवादित नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को रद्द करने की मांग करते हुए राज्य विधानसभा में मंगलवार को एक प्रस्ताव पेश किया।

-उप्र सत्र विधेयक उप्र: विशेष सत्र में पारित हुआ अजा/अजजा कोटे की अवधि बढ़ाने का विधेयक लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा ने मंगलवार को अपने विशेष सत्र के दौरान लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण की अवधि को 10 साल के लिए और बढ़ाने का प्रावधान करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दे दी।

-सोमालिया हमला अल शबाब आतंकवादियों ने ली मोगादिशु बम हमले की जिम्मेदारी मोगादिशु : सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हाल ही में हुए भीषण काम बम हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन अल शबाब ने ली है। इस हमले मे 81 लोग मारे गए थे।

-पाक फेसबुक रेडियो पाकिस्तान ने फेसबुक पर लगाया अपनी खबरों का सीधा प्रसारण प्रतिबंधित करने का आरोप इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सरकारी प्रसारक ने दावा किया है कि फेसबुक ने कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के बारे में उसकी खबरों के बुलेटिन के सीधे प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया।

-एअर इंडिया विनिवेश आगामी कुछ हफ्तों में जारी होगा एअर इंडिया के लिए रुचि पत्र: हरदीप पुरी नयी दिल्ली : नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि उनका मंत्रालय आने वाले कुछ हफ्तों में एअर इंडिया के लिए रुचि पत्र जारी करने की कोशिश करेगा।

-ईडी संपत्ति कुर्क बैंक धोखाधड़ी : मीडिया समूह की 127 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में एक मीडिया समूह की 127 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

-खेल भारत अंडर-19 भारत अंडर-19 टीम तीसरे युवा वनडे में दक्षिण अफ्रीका से हारी ईस्ट लंदन : कप्तान प्रियम गर्ग के अर्धशतक के बावजूद भारत अंडर-19 टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम युवा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

खेल1 : खेल टेनिस शारापोवा ब्रिस्बेन में वापसी करेगी शारापोवा पेरिस : विश्व की पूर्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा 2020 के अपने अभियान की शुरुआत ब्रिस्बेन में करेंगी जिसके लिये आयोजकों ने उन्हें वाइल्ड कार्ड दिया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए