लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: फ्रांस में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की डिफेंस कंपनियों के साथ बैठक समेत आज की बड़ी खबरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2019 07:54 IST

9 अक्टूबर 2019 का दिन खबरों के लिए कई मायने में बेहद अहम है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में आज रक्षा कंपनियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा मोटोरोला और शाओमी आज नए मोबाइल फोन लॉन्च करेंगे। पढ़िए आज की बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

Open in App
ठळक मुद्देरक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को फ्रांस में रक्षा कंपियनों के साथ बैठक करेंगे।Xiaomi अपना एक और फोन Redmi 8 लॉन्च करने जा रही है।

9 अक्टूबर 2019 का दिन खबरों के लिए कई मायने में बेहद अहम है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में आज रक्षा कंपनियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा मोटोरोला और शाओमी आज नए मोबाइल फोन लॉन्च करेंगे। प्रो कबड्डी लीग में भी दो अहम मुकाबले देखने को मिलेंगे। पढ़िए आज की बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

राजनाथ सिंह की रक्षा कंपनियों के साथ बैठक

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को फ्रांस में रक्षा कंपियनों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में कुछ अहम करार देखने को मिल सकते हैं। इससे पहले वायुसेना के लिए 8 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा। फ्रांस ने भारत को RB 001 राफेल विमान सौंप दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयदशमी के मौके पर मंगलवार को 36 राफेल विमानों में से पहले विमान को औपचारिक रूप से हासिल कर लिया।

आतंक का बड़ा सरगना ढेर

आतंकवादी संगठन अल कायदा का साउथ एशिया चीफ मौलाना आसिम उमर को अफगानिस्तान में मार गिराया गया है। आसिम अल कायदा चीफ अयमान अल जवाहिरी का करीबी था। उसने 2015 में वीडियो जारी कर अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र संघ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्लाम का दुश्मन बताते हुए हमले की धमकी दी थी।

आज से बिगड़ सकती है दिल्ली की हवा

दिल्ली की एयर क्वॉलिटी बुधवार से गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार तापमान गिरने, दिवाली में पटाखे जलाए जाने, पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने की वजह से हालात और बदतर हो सकते हैं।

भारत में लॉन्च होंगे Motorola और Xiaomi के मोबाइल

Motorola One Macro एक खास कैमरे के साथ आ रहा है। इसमें मैक्रो फोटोग्राफी यानी क्लॉज अप शॉट लेने के लिए अलग से एक मैक्रो लेंस दिया होगा। पिछले कई दिनों से इस फोन लेकर लीक्स आने लगे थे। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर दिखाए गए एक टीचर के मुताबिक, कंपनी 9 अक्टूबर को मोटोरोला वन मैक्रो लॉन्च करेगी।

इसके अलावा Xiaomi अपना एक और फोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही एंट्री लेवल Redmi 8a लॉन्च किया था और अब शियोमी 9 अक्टूबर को Redmi 8 लॉन्च करने जा रही है।

प्रो कबड्डी लीग में आज के मुकाबले

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन का 128वें मैच में बंगाल वॉरियर्स की टीम तमिल थलाइवाज के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेलेगी। बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवाज के बीच यह मैच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन का 129वें मैच में तेलुगू टाइटंस की टीम यूपी योद्धा के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेलेगी। यूपी योद्धा और तेलुगू टाइटंस के बीच यह मैच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को भारतीय समय के अनुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा।

टॅग्स :राजनाथ सिंहप्रो-कबड्डीमोटोरोलारेड्मी बजट फ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र