लाइव न्यूज़ :

Top News: यूपी के 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में आज फिर सुनवाई, इन खबरों पर भी होगी नजर

By विनीत कुमार | Updated: August 6, 2020 08:33 IST

Top News: आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच यूपी में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में सुनवाई करेगी। सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने याचिका दायर कर इस परीक्षा को निरस्त करने और सीबीआई जांच की मांग की है। इसके अलावा मुंबई में बारिश से बने हालात पर भी नजर होगी।

Open in App
ठळक मुद्देTop News: मुंबई का बारिश से बुरा हाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की उद्धव ठाकरे से बातयूपी में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में सुनवाई, पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट का दूसरा दिन

मुंबई का बारिश से बुरा हाल

मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। कई जगहों पर लोकल ट्रेनें ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण फंस गई। मुंबई, ठाणे और पालघर में आज भी बारिश के आसार हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के चलते उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

जम्मू-कश्मीर: उप राज्यपाल जीसी मुर्मू का इस्तीफा, मनोज सिन्हा को पदभार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) जी सी मुर्मू ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुर्मू का इस्तीफा ऐसे दिन आया है, जब (पूर्ववर्ती राज्य) जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने का एक वर्ष पूरा हुआ है। इस बीच ये खबर भी आई है कि मनोज सिन्हा अब बतौर नए उपराज्यपाल पदभार संभालेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

यूपी: 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में सुनवाई

उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में गुरुवार को सुनवाई होनी है। ये सुनवाई सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच करेगी। नूतन ठाकुर ने दरअसल इस परीक्षा को निरस्त कर सीबीआई जांच कराने की मांग की है। माना जा रहा है कि पूरे मसले पर यूपी सरकार भी आज अपना पक्ष रख सकती है। 

भारत में कोरोना का कहर जारी

देश में देश में कोविड-19 के कुल मामले 19 लाख के पार पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह दिए अपडेट के अनुसार कोविड-19 के 52,509 नए मामले सामने आए। अब तक कुल 19,08,254 लोग देश में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 39,795 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 12,82,215 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर देश में 67.19 प्रतिशत है वहीं दूसरी ओर मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गयी है और अब यह 2.09 प्रतिशत है। 

पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट का दूसरा दिन

मैनचेस्टर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच का आज दूसरे दिन का खेल खेला जाएगा। इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 2 विकेट गंवाकर 139 रन बना लिए थे। शान मसूद 46 रन और बाबर आजम 69 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं आबिद अली 16 रन और अजहर अली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। आबिद अली का विकेट जोफ्रा आर्चर ने झटका जबकि अजहर को क्रिस वोक्स ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमुंबई बारिशउद्धव ठाकरेउत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप