लाइव न्यूज़ :

Top 5 News 22nd July: कर्नाटक सियासी नाटक का आज होगा अंत, कुमारस्वामी साबित करेंगे विश्वास मत, चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण आज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2019 07:30 IST

सियासी नाटक का आज होगा अंत, कुमारस्वामी साबित करेंगे विश्वास मत.चंद्रयान-2: इतिहास रचने की उल्टी गिनटी शुरू. ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें lokmatmews.in से.

Open in App
ठळक मुद्देSawan Somvar 2019: सावन का पहला सोमवार आजटिकटॉक, हेलो को सरकार का नोटिस, 22 जुलाई तक जवाब दें नहीं तो लगेगा प्रतिबंध

 सियासी नाटक का आज होगा अंत, कुमारस्वामी साबित करेंगे विश्वास मत

कर्नाटक में आज सियासी नाटक का अंत हो सकता है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी आज विश्वास मत का सामना करेंगे। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने कुमारस्वामी से विधानसभा में शुक्रवार शाम छह बजे से पहले बहुमत साबित करने के लिए कहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दरअसल, सीएम कुमारस्वामी ने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया था कि विश्वासमत पर वोटिंग सोमवार को करवाई जाए। सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस के एक वर्ग के बागी होने की पृष्ठभूमि में कुमारस्वामी ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

चंद्रयान-2: इतिहास रचने की उल्टी गिनटी शुरू

श्रीहरिकोटा, भारत के चांद पर दूसरे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 को सोमवार को यहां से सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-मार्क III-एम1 के जरिए प्रक्षेपित किया जायेगा। चेन्नई से लगभग 100 किलोमीटर दूर सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में दूसरे लांच पैड से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण अपराह्न दो बजकर 43 मिनट पर किया जायेगा। इस मिशन की लागत 978 करोड़ रुपये है।

Sawan Somvar 2019: सावन का पहला सोमवार आज

आज (22 जुलाई) को सावन का पहला सोमवार है। यह दिन भगवान शिव के उपासना का सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही लोग व्रत भी रखते हैं। इस बार सावन-2019 में 4 सोमवार व्रत पड़ रहे हैं। 

टिकटॉक, हेलो को सरकार का नोटिस,  22 जुलाई तक जवाब दें नहीं तो लगेगा प्रतिबंध

वीडियो सोशल मीडिया मंच टिकटॉक और हेलो को सरकार ने नोटिस भेजकर 24 सवालों के जवाब मांगे हैं। दोनों एप पर आरोप है कि इन मंचों का उपयोग राष्ट्र - विरोधी गतिविधियों में हो रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि केंद्र ने इन एप को चेतावनी दी है यदि उन्होंने 22 जुलाई तक उचित जवाब नहीं दिया तो उन्हें प्रतिबंध का सामान करना पड़ सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह कार्रवाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच की ओर से प्रधानमंत्री को भेजी गयी एक शिकायत पर की है। इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन मंचों का उपयोग राष्ट्र विरोधी और गैर - कानूनी गतिविधियों में हो रहा है।

इमरान खान की ट्रंप के साथ पहली बैठक

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहली बार मुलाकात करेंगे। उनकी बैठक में द्विपक्षीय संबंधों में नयी जान फूंकने पर जोर रहेगा। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा पाकिस्तान की आलोचना करने, सैन्य सहायता रद्द करने तथा उसे आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए और भी कदम उठाने के लिए कहे जाने के बाद दोनों देशों के संबंध असहज हो गये थे।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील