लाइव न्यूज़ :

Top News: उदयन राजे बीजेपी में होंगे शामिल, पीएम मोदी को मिले उपहारों की आज से ऑनलाइन नीलामी

By विनीत कुमार | Updated: September 14, 2019 08:21 IST

Top 5 News: आज हिंदी दिवस है। इस मौके पर कई कार्यक्रम देश भर में आयोजित किये गये हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देशभर से मिले 2700 से अधिक उपहारों की आज से नीलामी की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी को मिले 2700 से अधिक उपहारों की आज से ऑनलाइन नीलामीNRC का फाइनल स्टेटस ऑनलाइन होगा, एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट का आज तीसरा दिन

उदयन राजे भोंसले आज बीजेपी में होंगे शामिल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के लोकसभा सांसद उदयन राजे भोंसले ने आज पीएम नरेंद्र मोजी की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल होंगे। सतारा से सांसद उदयन ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की थी। वीर सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और महाराष्ट्र के चार राकांपा सांसदों में से एक भोंसले ने ट्विटर पर यह घोषणा की। सोशल मीडिया साइट पर एक ग्राफिक साझा करते हुए, भोंसले ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी दिल्ली में इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

आज हिंदी दिवस

देशभर में आज हिंदी दिवस को लेकर कई आयोजन किये गये हैं। आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। 14 सितंबर 1953 को पहली बार देश में हिंदी दिवस मनाया गया था।

पीएम मोदी को मिले 2700 से अधिक उपहारों की आज से ऑनलाइन नीलामी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देशभर से मिले 2700 से अधिक उपहारों की आज से नीलामी की जाएगी। इससे मिलने वाली धनराशि का इस्तेमाल गंगा के संरक्षण और नदी को नवजीवन देने के लिए किया जाएगा। विभिन्न संगठनों और मुख्यमंत्रियों की ओर से प्रधानमंत्री को दिए गए कुल 2,772 उपहारों में पगड़ी, शॉल, चित्र, तलवारें आदि शामिल हैं। इन्हें फिलहाल आधुनिक कला संग्रहालय में देखा जा सकता है। इन उपहारों की नीलामी एक ऑनलाइन पोर्टल पर की जाएगी जिसे नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ने डिजाइन किया है।

NRC का फाइनल स्टेटस ऑनलाइन होगा

नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) का फाइनल स्टेटस आज ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इसी हफ्ते की शुरुआत में NRC के राज्य संयोजक प्रतीक हलीजा ने  इस संबंध में घोषणा की थी। गौरतलब है कि सरकार ने 31 अगस्त को NRC की अंतिम सूची जारी की थी। इसमें 19 लाख लोगों को जगह नहीं मिली थी।

एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट का तीसरा दिन

लंदन के ओवल में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज खेला जाएगा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 9 रन बना लिए हैं और अब उसके पास 78 रनों की बढ़त हो गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 255 पर सिमट गई। जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के लिए 6 विकेट झटके। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 294 रन बनाकर आउट हो गई थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीहिन्दी दिवसएनआरसीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप