लाइव न्यूज़ :

Top News: कांग्रेस की आज दिल्ली में 'भारत बचाओ रैली', पीएम मोदी कानपुर में करेंगे नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा

By विनीत कुमार | Updated: December 14, 2019 07:56 IST

Top News: कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ रैली' आयोजित करने जा रही है। इसमें कई बड़े कांग्रेसी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आज कांग्रेस आयोजित करेगी 'भारत बचाओ रैली'पीएम मोदी का कानपुर दौरा, करीब चार घंटे रूकेंगे पीएम कानपुर में, 'नमामि गंगे' की समीक्षा

कांग्रेस की आज दिल्ली में भारत बचाओ रैली

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित करेगी। इस रैली का उद्देश्य बीजेपी सरकार की “विभाजनकारी” नीतियों को उजागर करना है। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर मोदी सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को उजागर करेंगे। 

पीएम मोदी कानपुर में करेंगे 'नमामि गंगे' परियोजना की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करीब चार घंटे के लिए कानपुर में रुकेंगे। वह सुबह दस बजकर 25 मिनट पर कानपुर पहुंचेंगे और दोपहर लगभग दो बजकर 35 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कानपुर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री विशेष स्टीमर के जरिए गंगा नदी में क्रूज करेंगे और 'नमामि गंगे' परियोजना की समीक्षा करेंगे। वह पवित्र नदी पर इस परियोजना के प्रभाव का आकलन करेंगे। प्रधानमंत्री का विशेष विमान दस बजकर 25 मिनट पर चकेरी हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है। पीएम मोदी केन्द्रीय मंत्रियों, उत्तर प्रदेश सहित संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केन्द्र सरकार के विभागों के सचिवों के साथ गंगा परिषद की बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री अटल घाट भी जाएंगे। वहां से वह क्रूज के जरिए 50 मिनट भ्रमण करेंगे।

आज आधी रात से लागू होगा Fastag

आज आधी रात से 12 बजे के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग की व्यवस्था लागू हो जाएगी। फास्टैग खाते में धन डालने के लिए बैंकों के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई एप) में से किसी भी माध्यम को अपनाया जा सकता है। सरकार ने फास्टैग के मामलों में ग्राहकों की सहायता के लिए कस्टमर केयर नंबर 1033 की सुविधा शुरू की है। सरकार ने कहा है कि फास्टैग के ग्राहक बैंकों से भी टैग प्राप्त कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट का आज तीसरा दिन

पर्थ में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों के पहले मुकाबले का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 416 रन बनाए।

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीनमामी गंगे परियोजनाकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब