लाइव न्यूज़ :

पढ़ें आज दिन भर की 5 बड़ी खबरें, पीएम मोदी ने किया रावण दहन, अजित जोगी नहीं लड़ेंगे विधान सभा चुनाव

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 19, 2018 19:51 IST

केन्द्र सरकार ने सबरीमला विवाद के मद्देनजर तीन दक्षिणी राज्यों केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए कहा है।

Open in App

19 अक्टूबर के पूरे दिन की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं। पूरे देश में धूमधाम के साथ विजय दशमी मनाई गई। दिल्ली के लालकिला मैदान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लवकुश रामललीला कमेटी के द्वारा दिखाए गए रामलीला का मंचन देखा। पीएम मोदी ने लालकिला मैदान में तीर मारकर रावण का दहन किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने  नवधार्मिक रामलीला मैदान में रावण का दहन किया। यहां कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। केन्द्र सरकार ने सबरीमला विवाद के मद्देनजर तीन दक्षिणी राज्यों केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए कहा है।

1 - पीएम मोदी ने किया रावण दहन 

 दिल्ली के लालकिला मैदान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लवकुश रामललीला कमेटी के द्वारा दिखाए गए रामलीला का मंचन देखा। पीएम मोदी ने लालकिला मैदान में तीर मारकर रावण का दहन किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने  नवधार्मिक रामलीला मैदान में रावण का दहन किया। यहां कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। 

2- सबरीमाला पर एमएचए का परामर्श 

केन्द्र सरकार ने सबरीमला विवाद के मद्देनजर तीन दक्षिणी राज्यों केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए कहा है।

3-   एयर इंडिया की बढ़ी मुश्किलें

पहले से ही संकटों से जूझ रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया नई मुश्किल में घिर गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विवादास्पद विलय समेत संप्रग सरकार के दौरान के कम से कम चार सौदों में अनियमितताओं और धनशोधन के आरोंपों की जांच के लिए कई आपराधिक मामले दर्ज किये हैं।

4- मुख्यमंत्री अजीत जोगी नहीं लड़ेंगे चुनाव

 छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), बहुजन समाज पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महागठबंधन ने फैसला किया है कि उसके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी किसी भी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

5- पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस-नीत पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे गरीबी उन्मूलन को लेकर ‘‘गंभीर नहीं’’ थी और उनका एकमात्र लक्ष्य ‘‘एक परिवार विशेष के नाम’’ को बढ़ावा देना था।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदशहरा (विजयादशमी)राहुल गांधीसबरीमाला मंदिरएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?