लाइव न्यूज़ :

TOP 5 News: प्रशांत कनौजिया की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, इन बड़ी खबरों पर होगी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2019 08:12 IST

सुप्रीम कोर्ट आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार हुए पत्रकार प्रशांत कनौजिया के मामले पर सुनवाई करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत कनौजिया को यूपी पुलिस ने पिछले हफ्ते किया था गिरफ्तारदूसरी ओर, प्रियंक गांधी आज से यूपी दौरे पर होंगी, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की तैयारी

प्रियंका गांधी आज से यूपी में

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रियंका गांधी ने अब बूथस्तर से पार्टी को खड़ा करने के लिए मुहिम चलाने का फैसला किया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रियंका अपने इस फैसले पर अमल करने के लिए आज उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होगीं जहां वे बूथस्तर के नेताओं से लेकर जिला स्तर के नेताओं से चर्चा कर हर विधानसभा क्षेत्र  में प्रत्येक बूथ को कैसे मजबूत बनाया जाए इसका रोड मैप तैयार करेगीं।

सुप्रीम कोर्ट में प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार हुए पत्रकार प्रशांत कनौजिया के मामले पर सुनवाई करेगी। प्रशांत की पत्नी ने इस गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

नीरव मोदी की जमानत याचिका पर सुनवाई 

लंदन में गिरफ्तार हो चुके नीरव मोदी की जमानत याचिका पर आज अदालत में सुनवाई होगी। यह सुनवाई लंदन के ही एक अदालत में होनी है। नीरव मोदी को इसी साल 20 मार्च को लंदन में गिरफ्तार किया गया था। 

बजट से पहले सरकार की तैयारी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नये बजट की तैयारी के बीच आज से तमाम अर्थशास्त्री, बैंकरों और वित्तीय संस्थानों से मुलाकात का दौर शुरू करेंगी। निर्मला सीतारमण 11 जून से 23 जून के बीच इन तमाम लोगों से मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का बजट 5 जुलाई को पेश करेगी।

आईसीसी विश्व कप

आईसीसी विश्व कप में आज बांग्लादेश का मुकाबला श्रीलंका से होगा। दोनों ही टीमों ने अब तक 3-3 मैच खेले हैं। श्रीलंका को एक में जीत और एक में हार मिली जबकि एक मैच का परिणाम बारिश के कारण नहीं निकल सका। उसके 3 अंक हैं। वहीं, बांग्लादेश ने अब तक खेले तीन मैचों में एक में जीत हासिल की है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसके दो अंक हैं। इससे पहले सोमवार को दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच साउथम्पटन में खेला जाने वाला मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टप्रियंका गांधीकांग्रेसनीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना