लाइव न्यूज़ :

Tomato Hackathon: अब टमाटर का टॉर्चर खत्म! केंद्र सरकार ने की टमाटर ग्रैंड चैलेंज हैकथॉन की घोषणा, जानें पूरा मामला

By अंजली चौहान | Updated: July 1, 2023 20:14 IST

देशभर में टमाटर की आसमान छूती कीमतों को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्र ने शुक्रवार को 'टमाटर ग्रैंड चैलेंज' हैकथॉन की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्दे टमाटर की कीमतों को कम करने के लिए सरकार ने लोगों से मांगे सुझावसरकार ने टमाटर ग्रैंड चैलेंज हैकथॉन की शुरुआत की देश में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं

नई दिल्ली: देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमतों ने लोगों की जेब खाली कर दी है। आम जनता की थाली से टमाटर लगभग गायब होता जा रहा है। कई शहरों में टमाटर की कीमते 100 रुपये किलोग्राम में बिक रही है।

टमाटर के दाम बढ़ने से मची आफत के बीच केंद्र सरकार ने अनोखी पहल कर लोगों को राहत देने की योजना बनाई है। दरअसल, बीते शुक्रवार को सरकार द्वारा एक प्रेस विज्ञाप्ति द्वारा 'टमाटर ग्रैंड चैलेंज' हैकथॉन की घोषणा की गई। 

इसके तहत सरकार ने लोगों से विचार मांगे हैं ताकि बढ़ती कीमतों पर लगाम लग सके। हैकथॉन में टमाटर के भंडारण और मूल्य निर्धारण पर छात्रों से लेकर उद्योग जगत तक के विचारों को साझा करने के लिए कहा गया है।

हालांकि, आम जनता के मन में ये सवाल है कि आखिर ये टमाटर ग्रैंड चैलेंज काम कैसे करता है और इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकेगा? तो आइए बताते हैं आपको सरकार की इस योजना के बारे में...

क्या है 'टमाटर ग्रैंड चैलेंज'?

गौरतलब है कि उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह ने 'टमाटर ग्रैंड चैलेंज' हैकथॉन की घोषणा की। यह उपभोक्ता मामलों के विभाग के साथ शिक्षा मंत्रालय (नवाचार सेल) के बीच सहयोग का परिणाम है। यह टमाटर मूल्य श्रृंखला में व्यापक और केंद्रित क्षेत्र हस्तक्षेप पर विचारों को आमंत्रित करती है।

इसके तहत किसानों के लिए फसल और बाजार अंतर्दृष्टि से, उच्च शेल्फ जीवन के साथ उपयुक्त किस्मों (ओपी किस्मों या संकर) की ताजे मार्कर के लिए फल, प्रसंस्करण के लिए विशेष रूप से उपयुक्त किस्में, हस्तक्षेपों के माध्यम से मूल्य-संवर्धन जो शेल्फ-जीवन बढ़ा सकते हैं, ताजा और प्रसंस्करण उत्पादों के परिवहन में सुधार, नवीन पैकेजिंग और भंडारण में सुधार कर सकते हैं।

टमाटर ग्रैंड चैलेंज हैकथॉन में कौन ले सकते हैं हिस्सा?

टमाटर ग्रैंड चैलेंज हैकथॉन में दो तरीके से एंट्री होगी। पहले के लिए केंद्र सरकार ने छात्रों, अनुसंधान विद्वानों और संकाय सदस्यों, और दूसरे में उद्योग के व्यक्तियों, भारतीय स्टार्ट-अप, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी) और पेशेवरों को हैकथॉन में भाग लेने और अपने अभिनव विचारों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया है।

इसके साथ ही यह भी घोषणा की गई कि विशेषज्ञ जीतने वाले विचारों का मूल्यांकन करेंगे और इसके बाद "बड़े पैमाने पर इसकी उपयोगिता और स्केलेबिलिटी और उत्पाद की कीमत सुनिश्चित करने के लिए प्रोटोटाइप विकास और क्षेत्र कार्यान्वयन" किया जाएगा।

टमाटर ग्रैंड चैलेंज हैकथॉन के लिए कहां आवेदन करें?

लोगों से टमाटर के मूल्यों को लेकर मांगे गए सुझावों के लिए सरकार ने एक वेबसाइट भी जारी की है जिसके तहत वो अपना सुझाव दर्ज करा सकते हैं।  उत्सुक प्रतिभागियों को अपने विचार साझा करने के लिए सरकारी पोर्टल - https://doca.gov.in/gtc/index.php पर आवेदन करना चाहिए।

टॅग्स :महंगाईमोदी सरकारभारतदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील