Today's Top News: झारखंड में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार बंद, JNUSU करेगा HRD मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन समेत आज की बड़ी खबरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 29, 2019 07:57 AM2019-11-29T07:57:46+5:302019-11-29T07:57:46+5:30

शुक्रवार (29 नवंबर) का दिन खबरों के लिहाज से कई मायने में अहम है। झारखंड में पहले चरण की 13 सीटों के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। जवाहर लाल यूनिवर्सिटी छात्रसंघ आज एचआरडी मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करेगा। इसके अलावा जानिए आज की वो सभी बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

Today's Top News in Hindi 29th November Friday India International politics Sports updates in Hindi | Today's Top News: झारखंड में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार बंद, JNUSU करेगा HRD मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन समेत आज की बड़ी खबरें

Today's Top News: झारखंड में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार बंद, JNUSU करेगा HRD मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन समेत आज की बड़ी खबरें

Highlightsमहाराष्ट्र में प्रोटेम स्पीकर पूर्णकालिक विधानसभाध्यक्ष का चुनाव करवाएंगे।झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया।

शुक्रवार (29 नवंबर) का दिन खबरों के लिहाज से कई मायने में अहम है। झारखंड में पहले चरण की 13 सीटों के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। जवाहर लाल यूनिवर्सिटी छात्रसंघ आज एचआरडी मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करेगा। इसके अलावा जानिए आज की वो सभी बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

महाराष्ट्रः विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराएगी महा आघाड़ी

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली कैबिनेट विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी विधानसभाध्यक्ष) की नियुक्ति के लिए राज्यपाल को तीन वरिष्ठ विधायकों के नामों की सिफारिश करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रोटेम स्पीकर पूर्णकालिक विधानसभाध्यक्ष का चुनाव करवाएंगे। सदन में सरकार का बहुमत परीक्षण पूर्णकालिक अध्यक्ष कराएंगे। इससे पहले उद्धव ठाकरे ने गुरुवार की शाम शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

झारखंड में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार बंद

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण में तेरह सीटों के लिए कुल 3783055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 30 नवंबर को करेंगे। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने बताया कि प्रथम चरण में 30 नवंबर को सुबह सात बजे से ही मतदान प्रारंभ हो जायेगा और इस चरण की सभी तेरह सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों में होने के कारण वहां मतदान अपराह्र तीन बजे तक ही होगा।

जेएनयू छात्रसंघ का एचआरडी मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करेगा और विश्वविद्यालय का सुगम संचालन बहाल करने के लिए गठित एक समिति की सिफारिशें सार्वजनिक करने की मांग की जाएगी। गौरतलब है कि एचआरडी मंत्रालय ने विश्वविद्यालय के सामान्य कामकाज को बहाल करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। इसने अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी है। छात्र संघ का प्रदर्शन इस मांग के लिए हो रहा है कि रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और छात्रावास शुल्क वृद्धि पूरी तरह से वापस ली जाए। छात्रों का कहना है कि उनके महीने भर के प्रदर्शन से उन्हें हुए अकादमिक नुकसान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार है और इसलिए सेमेस्टर बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कुलपति एम. जगदीश कुमार को हटाने की भी मांग की।

'सामना' में बीजेपी पर निशाना

उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शुक्रवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना में बीजेपी पर निशाना साधा गया है। उन्होंने कहा महाराष्ट्र की जनता के फैसले का दिल्ली सम्मान करे। सरकार को अस्थिर करने की कोशिश ना करें। भगवा ध्वज से दुश्मनी मोल मत लो, दुश्मनी करोगे तो खुद का ही नुकसान करोगे। सामना में लिखा गया कि बीजेपी-शिवसेना में अनबन लेकिन पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे भाई-भाई हैं। ठाकरे सरकार सत्य और न्याय की सारी कसौटियों पर खरी उतरकर स्थिर रहेगी।

सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए 100 करोड़ रुपए जारी 

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) कर्मियों संबंधी एवं अन्य मामलों पर चर्चा करने के लिए तेलंगाना मंत्रिमंडल ने बैठक की। इस बैठक में 100 करोड़ रुपये जारी करने का फैसला किया गया है। मंत्रिमंडल की दो दिवसीय बैठक में राज्य में आरटीसी गतिरोध समाप्त करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तार से बात की जाएगी। सरकार ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब टीएसआरटीसी कर्मचारी संघ ने अपनी दो महीने से चल रही हड़ताल सोमवार को समाप्त कर दी।

Web Title: Today's Top News in Hindi 29th November Friday India International politics Sports updates in Hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे