लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: जेएनयू में हिंसा, अमेरिका-ईरान तनाव समेत आज की इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 07:56 IST

आज की बड़ी खबरेंः जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में रविवार की शाम को नकाबधारी गुंडों ने जमकर मार पीट की। इस हमले में लगभग 20 छात्र-छात्राएं और शिक्षक घायल हो गए हैं। जानिए आज की बड़ी खबरें जिनपर रहेगी नजर...

Open in App

जेएनयू में नकाबपोश गुंड़ों का कहर

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में रविवार की शाम को नकाबधारी गुंडों ने जमकर मार पीट की। इस हमले में लगभग 20 छात्र-छात्राएं और शिक्षक घायल हो गए हैं। हालात को संभालने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को दिल्ली पुलिस की मदद लेनी पड़ी। विश्वविद्यालय प्रशासन के आग्रह पर दिल्ली पुलिस ने कैंपस में प्रवेश किया और देर रात फ्लैगमार्च किया। सोमवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को तलब किया है। गृहमंत्री शाह ने भी दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

अमेरिका-ईरान में तनाव

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। ताजा घटनाक्रम में बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास के पास एक फिर से दो रॉकेट दागे गए हैं। इससे अमेरिका गुस्से में है। ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हमले के लिए कांग्रेस के अनुमोदन की जरूरत नहीं है। इस बीच खबर आ रही है  कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम पर लगी रोक को हटाया।

दिल्ली में गिरेगा तापमान, हल्की बारिश का पूर्वानुमान

दिल्ली में मौसम का बदलाव शुरू हो गया है। रविवार शाम को बादल छाए और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 जनवरी को हल्की बारिश के आसार हैं। बादल छाए रहेंगे, जिसकी वजह से दिन का तापमान सोमवार से कम होना शुरू हो जाएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री रहा।

भारत-श्रीलंका के बीच पहला टी-20 रद्द

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के कारण रविवार को यहां बिना गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। मैच 7 बजे शुरू होना था और टॉस भी टाइम पर हो गया था, लेकिन मैच शुरू होने से कुछ ही मिनट पहले बारिश आ गई। बारिश तो हालांकि रुक गई, लेकिन पिच को सुखाया नहीं जा सका और अंतत: मैच को रद्द करना पड़ा।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)अमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण