लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: भारत में कोरोना वायरस से अब तक 2 लोगों की मौत, डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में की 'आपातकाल' की घोषणा

By स्वाति सिंह | Updated: March 14, 2020 08:02 IST

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से हुई 68 वर्षीय एक महिला की मौत देश में इस रोग से हुई दूसरी मौत है। वहीं, तेजी से फैल रहे इस वायरस को रोकने के लिए कई राज्यों ने स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों को बंद कर दिया है और ज्यादातर सार्वजनिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में 'राष्ट्रीय आपातकाल' की घोषणा कर दी है।दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से हुई 68 वर्षीय एक महिला की मौत

कोरोना वायरस का खौफ, डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में की 'आपातकाल' की घोषणा

कोरोना वायरस की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में 'राष्ट्रीय आपातकाल' की घोषणा कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय समयानुसार रात एक बजे व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के चलते अमेरिका में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की। डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरोना वायरस को लेकर कहा, 'आने वाले कुछ हफ्तों में हम सभी को कुछ बदलाव और बलिदान करने होंगे, लेकिन इन अल्पावधि बलिदानों से लंबे समय के लिए लाभ मिलेंगे। अगले 8 हफ्ते महत्वपूर्ण हैं।'

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से दूसरी मौत

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से हुई 68 वर्षीय एक महिला की मौत देश में इस रोग से हुई दूसरी मौत है। वहीं, तेजी से फैल रहे इस वायरस को रोकने के लिए कई राज्यों ने स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों को बंद कर दिया है और ज्यादातर सार्वजनिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिये गये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार रात से अभी तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के और आठ मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 82 हो गए हैं। इनमें 17 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इन 82 लोगों में दिल्ली की 68 वर्षीय महिला और कर्नाटक का 76 वर्षीय पुरुष भी शामिल हैं। दोनों की मौत एक से ज्यादा बीमारियों के कारण हुई है लेकिन दोनों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जानलेवा हमले का प्रयास मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आज यहां जानलेवा हमले की कोशिश की गई। चौहान ने दावा किया कि शहर के कमला पार्क इलाके में उनकी कार रोकने की कोशिश की गई और उनके काफिले पर पथराव किया गया। भाजपा नेता ने कहा कि इस दौरान सिंधिया के वाहन चालक ने बमुश्किल वहां से गाड़ी निकाली। उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी की बात छोड़िए, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर जानलेवा हमले का प्रयास किया जा सकता है तो फिर आप कल्पना कर सकते हैं कि प्रदेश की स्थिति कैसी है?’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं स्तब्ध हूं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। अराजकता का माहौल है।’’ चौहान ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुमत खो चुकी सरकार बौखलाहट में हमले करवा रही है।

GST परिषद की 14 मार्च को होगी बैठक

जीएसटी परिषद की 14 मार्च को होने वाली बैठक में मोबाइल फोन, जूता-चप्पल और कपड़ा समेत पांच क्षेत्रों पर कर दरों को युक्ति संगत बनाया जा सकता है। साथ ही नये रिटर्न फाइल करने की व्यवस्था तथा ई-इनवॉयस के क्रियान्वयन को टाले जाने की संभावना है।

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब