लाइव न्यूज़ :

आज का इतिहासः भारत ने जीता क्रिकेट विश्व कप, मराठों ने निजाम की सेना को बुरी तरह मात दी

By भाषा | Updated: February 3, 2020 19:49 IST

भारतीय गेंदबाजों ने आस्ट्रेलिया की टीम को 216 रन पर समेटकर बल्लेबाजों के काम को आसान कर दिया और उसके बाद मनजोत कालरा ने 102 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को रिकार्ड चौथी बार विश्व कप की बादशाहत दिला दी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया की तगड़ी टीम को आठ विकेट से मात दी। पनीर बनाने का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।

तीन फरवरी का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए एक और यादगार दिन था। इस दिन भारत ने चौथी बार अंडर 19 का क्रिकेट विश्व कप अपने नाम किया।

3 फरवरी 2018 को न्यूजीलैंड के बे ओवल मैदान में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया की तगड़ी टीम को आठ विकेट से मात दी। भारतीय गेंदबाजों ने आस्ट्रेलिया की टीम को 216 रन पर समेटकर बल्लेबाजों के काम को आसान कर दिया और उसके बाद मनजोत कालरा ने 102 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को रिकार्ड चौथी बार विश्व कप की बादशाहत दिला दी।

देश दुनिया के इतिहास में 3 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1760 : सदाशिव राव भाउ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर की लड़ाई में निजाम की सेना को बुरी तरह मात दी।

1815 : पनीर बनाने का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।

1916 : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय खुला।

1925 : बम्बई और कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।

1954 : इलाहाबाद में चल रहे प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत। इस घटना के बाद कुंभ मेले के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं और मेला प्रारूप में व्यापक बदलाव किए गए ताकि करोड़ों लोगों को संगम तक खींच लाने वाला आस्था का यह पवित्र पर्व सहज और सुरक्षित रहे।

1959 : अमेरिका में विमान दुर्घटना में रॉक ‘एन’ रोल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इनमें 22 वर्ष का मशहूर गायक बडी होली भी शामिल था।

1969 : सी एन अन्नादुरई का निधन।

1970 : तलचर में भारत के पहले और विश्व के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी गई।

1971 : चंद्रमा पर तीसरे सफल मानवयुक्त अभियान के दौरान अमेरिका का अंतरिक्ष यान अपोलो 14 चंद्रमा की सतह पर उतरा।

1986 : पोप ने कलकत्ता में मदर टेरेसा से मुलाकात की और दीन दुखियों की सेवा के लिए उनके द्वारा बनाए गए आश्रम ‘निर्मल हृदय’ का दौरा किया।

1988 : परमाणु शक्ति से संचालित पहली पनडुब्बी आईएनएस चक्र को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

2006 : मिस्र की एक यात्री नौका खराब मौसम के कारण लाल सागर में डूब गई। इस दुर्घटना में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

2018 : भारत ने न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में रिकार्ड चौथी बार खिताबी विजय दर्ज की।

टॅग्स :हिस्ट्रीभारतीय क्रिकेट टीमन्यूज़ीलैंडऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमअमेरिकारूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया