लाइव न्यूज़ :

आज का इतिहास: 30 अगस्त को दारा शिकोह को औरंगजेब ने दिल्ली के तख्त के लिए मौत के घाट उतारा

By भाषा | Updated: August 30, 2020 05:29 IST

दारा शिकोह को 1633 में युवराज बनाया गया था और शाहजहां उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में देखते थे।

Open in App
ठळक मुद्देआज ही के दिन 1559 में अकबर के पुत्र एवं मुग़ल वंश के शासक जहाँगीर "सलीम" का जन्म।आज ही के दिन 1659 में दारा शिकोह की औरंगजेब ने दिल्ली में हत्या करवा दी।

नयी दिल्ली: इतिहास में 30 अगस्त की तारीख तख्त-ओ-ताज के लिए एक भाई द्वारा भाई को मौत के घाट उतारने की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह को 1659 में 30 अगस्त के दिन उनके ही छोटे भाई औरंगजेब ने मौत के घाट उतार दिया था। दारा शिकोह को 1633 में युवराज बनाया गया था और शाहजहां उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में देखते थे, जो दारा के अन्य भाइयों को कुबूल नहीं था लिहाजा शाहजहाँ के बीमार पड़ने पर औरंगजेब ने दिल्ली में दारा की हत्या करवा दी। देश दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1559 : अकबर के पुत्र एवं मुग़ल वंश के शासक जहाँगीर "सलीम" का जन्म।

1659 : दारा शिकोह की औरंगजेब ने दिल्ली में हत्या करवा दी।

1888 : भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म।

1928 : द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।

1951 फिलिपीन और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।

1984 : अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।

1991 : अजरबैजान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

2003 : रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे।

2007 : जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।

2009: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान प्रथम औपचारिक रूप से समाप्त किया।

2018 : भारतीय हॉकी टीम जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर।

टीम ने 2020 के तोक्यो ओलंपिक खेलों में सीधे प्रवेश का मौका भी गंवाया । भाषा एकता एकता एकता

टॅग्स :हिस्ट्रीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह