लाइव न्यूज़ :

Evening Top News: सरकार ने सोनिया, राहुल और प्रियंका से SPG सुरक्षा वापस ली, फड़नवीस ने दिया सीएम पद से इस्तीफा

By भाषा | Updated: November 8, 2019 19:11 IST

पाकिस्तान ने यू-टर्न लेते हुए भारत को बताया कि वह शनिवार को भी गुरुद्वारा दरबार साहिब आने के लिए करतारपुर गलियारे से गुजरने वाले प्रत्येक श्रद्धालु से 20 डॉलर का सुविधा शुल्क लेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Open in App

सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका से एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली है और अब उन्हें सीआरपीएफ की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा दी जाएगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इधर,  महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के बाद शिवसेना के साथ मुख्यमंत्री पद की साझेदारी को लेकर जारी गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

शिवसेना ने अपने विधायकों के लिये पुलिस सुरक्षा मांगी: शिवसेना ने अपने नव-निर्वाचित विधायकों के लिए पुलिस की सुरक्षा मांगी है। पार्टी अपने विधायकों को 15 नवंबर तक के लिये एक रिजॉर्ट में भेजेगी।करतारपुर गलियारे के उद्घाटन दिवस पर श्रद्धालुओं से शुल्क लेगा पाक: पाकिस्तान ने यू-टर्न लेते हुए भारत को बताया कि वह शनिवार को भी गुरुद्वारा दरबार साहिब आने के लिए करतारपुर गलियारे से गुजरने वाले प्रत्येक श्रद्धालु से 20 डॉलर का सुविधा शुल्क लेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

‘निर्भया’ गैंग रेप के दोषी ने राष्ट्रपति के समक्ष दायर की दया याचिका: दिल्ली में हुए ‘निर्भया’ सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या के एक दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष दया याचिका दायर की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

गुरुनानक जयंती पर 11-12 नवंबर को सम-विषम व्यवस्था से छूटः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशपर्व पर लोगों के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए 11 और 12 नवंबर को सम-विषम वाहन व्यवस्था लागू नहीं होगी।

अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामः रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद मामले में उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले से पहले राम की नगरी अयोध्या छावनी में बदल गयी है।

ईरान ने खाड़ी के तटीय क्षेत्र में अज्ञात ड्रोन को मार गिराया: ईरान की सेना ने शुक्रवार को खाड़ी के तटीय क्षेत्र में बंदर-ए-महशहर बंदरगाह के निकट एक अज्ञात ड्रोन को मार गिराया।

ब्रिटेन में मतदान से पहले सोशल मीडिया कंपनियां दुष्प्रचार से मुकाबले को तैयार: फेसबुक ब्रिटेन में चुनाव के दौरान अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक वार-रूम खोल रही है, टि्वटर राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक लगा रहा है, वहीं गूगल ने यूट्यूब पर फर्जी वीडियो पर कार्रवाई की योजना बनाई है।

भारत 2023 में पुरूष हाकी विश्व कप की मेजबानी करेगा: अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) ने शुक्रवार को यहां घोषणा की कि भारत 2023 पुरूष हाकी विश्व कप की मेजबानी करेगा जो 13 से 29 जनवरी तक खेला जायेगा।

भारत निशानेबाज चिंकी यादव ने भारत को 11वां ओलंपिक कोटा दिलवाया: चिंकी यादव ने कैरियर के सर्वश्रेष्ठ क्वालीफिकेशन स्कोर 588 अंक से निशानेबाजी में भारत को 11वां ओलंपिक कोटा दिलाया लेकिन वह शुक्रवार को यहां 14वीं एशियाई चैंपियनशिप में पदक नहीं जीत सकीं।

भारत को मूडीज ने दिया झटका: भारत का क्रेडिट रेटिंग परिदृश्य किया नकारात्मक, पर सरकार का इनकार नयी दिल्ली, वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत को झटका देते हुए उसके क्रेडिट रेटिंग परिदृश्य को स्थिर से घटाकर नकारात्मक कर दिया। उसने कहा कि सरकार आर्थिक मोर्चे पर जारी सुस्ती को दूर करने में आंशिक रूप से नाकाम रही है। इसके चलते आर्थिक वृद्धि के नीचे बने रहने का जोखिम बढ़ गया है।

सेंसेक्स 330 अंक लुढ़का मुंबई: मूडीज द्वारा भारत के क्रेडिट रेटिंग परिदृश्य को घटाने के बाद आईटी, एफएमसीजी, धातु और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 330 अंक गिर गया। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसकांग्रेसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019खेलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव