लाइव न्यूज़ :

दिनभर की खबरें: फ्रांस के अखबार ने राफेल और रिलायंस कंपनी को लेकर किया खुलासा, पाक पीएम पर लगे आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 13, 2019 20:02 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह हिरासत में लिए गए अवैध शरणार्थियों को स्वघोषित ‘सैंचुरी सिटीज’ (शरण स्थल) में भेजने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। 

Open in App

13 अप्रैल (शनिवार) की दिनभर की खबरें प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं, विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत और आसियान समुद्री क्षेत्र में सहयोग और संपर्क बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के चुनावी वादे ‘न्याय’ पर पार्टी को घेरते हुए जानना चाहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों,दलितों के खिलाफ हिंसा और भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के साथ न्याय कौन करेगा।

- विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत और आसियान समुद्री क्षेत्र में सहयोग और संपर्क बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।- फ्रांस ने 36 राफेल विमानों की खरीद की भारत की घोषणा के बाद अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस कम्युनिकेशन्स की एक अनुषंगी के 14.37 करोड़ यूरो का कर माफ किया था। फ्रांस के एक प्रमुख समाचार पत्र ला मोंदे ने शनिवार को इस खबर का प्रकाशन किया है।

-  कर्नाटक में पीएम मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि “चौकीदार 100 प्रतिशत चोर है।” 

-  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के चुनावी वादे ‘न्याय’ पर पार्टी को घेरते हुए जानना चाहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों,दलितों के खिलाफ हिंसा और भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के साथ न्याय कौन करेगा।- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को सपा—बसपा—कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये तीनों ही दल घुसपैठियों को नहीं निकालना चाहते हैं क्योंकि वे उनका 'वोट बैंक' हैं।- जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। सेना ने यह जानकारी दी।

- भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त डोमिनिक एस्क्विथ ने यहां जलियांवाला बाग नरसंहार की 100वीं बरसी पर जलियांवाला बाग स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया और कहा कि ब्रिटेन एक शताब्दी पूर्व हुई इस घटना पर गहरा खेद व्यक्त करता है।- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह हिरासत में लिए गए अवैध शरणार्थियों को स्वघोषित ‘सैंचुरी सिटीज’ (शरण स्थल) में भेजने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। - अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का आतंकी संगठनों को किसी भी तरह का समर्थन नहीं देने का हालिया बयान उनकी नीति में बदलाव का नहीं बल्कि एक वैश्विक संस्था की ओर से प्रतिबंधित होने के डर को दिखाता है।- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि उभरते बाजारों में मौद्रिक अर्थशास्त्र पर नये सिरे से सोचने की जरूरत है। उनका कहना है कि वैश्विक रिण संकट ने पारम्परिक और गैर-पारंपरिक मौद्रिक नीतियों की कमी को उजागर कर दिया है इस लिए खास कर उभरते विकासशील देशों के संदर्भ में इस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। -  शिक्षा क्षेत्र से जुड़े वैश्विक विशेषज्ञ एंथनी सालसिटो का कहना है कि कक्षा में प्रौद्योगिकी के अधिक इस्तेमाल से शिक्षकों की भूमिका घटने की धारणा रखना गलत है। सरकारों को छात्रों को सीधे उपकरण पकड़ा देने की बजाय शिक्षकों को अधिक प्रशिक्षित करने पर ध्यान देना चाहिए।- पी वी सिंधू शनिवार को यहां सिंगापुर ओपन के महिला एकल सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन नोजोमी ओकुहारा को चुनौती दिये बिना ही पराजित हो गयीं जिससे भारत का अभियान भी समाप्त हो गया। -आई लीग समिति ने शनिवार को सुपर कप टूर्नामेंट से हटने वाले क्लबों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और इस मामले को अनुशासनात्मक समिति के सुपुर्द कर दिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावअनिल अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष