लाइव न्यूज़ :

दिनभर की खबरें: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस, मायावती और योगी पर चुनाव आयोग की कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 15, 2019 19:05 IST

उच्चतम न्यायालय ने निर्वाचन आयोग को सोमवार को निर्देश दिया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक पूरी देखे और फिर देश भर में इसके प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के बारे में 19 अप्रैल तक फैसला ले।

Open in App

सोमवार( 15 अप्रैल) शाम छह बजे तक मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया कि राफेल मामले में फैसले के बारे में राहुल गांधी द्वारा मीडिया में की गयी टिप्पणियां ‘‘गलत तरीके से शीर्ष अदालत के मत्थे मढ़ी’’ गयी हैं और इसके साथ ही उसने कांग्रेस अध्यक्ष को 22 अप्रैल तक अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

- उच्चतम न्यायालय ने निर्वाचन आयोग को सोमवार को निर्देश दिया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक पूरी देखे और फिर देश भर में इसके प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के बारे में 19 अप्रैल तक फैसला ले।

- भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार पर अमीरों का कर्ज माफ कर उन्हें फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो किसानों को कर्ज चूक के मामले में जेल नहीं भेजा जाएगा।

-  झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को एक मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर हो गए और सीआरपीएफ का एक जवान भी मारा गया।

- कांग्रेस पर आतंकवादियों और नक्सलियों के प्रति ‘‘नरम रुख’’ रखने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि भारत में अब भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार है जिसके कारण चीन तथा पाकिस्तान कोई दुस्साहस नहीं दिखा पाएंगे।

- चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती को सांप्रदायिक बयान देने के कारण अलग अलग अवधि के लिये चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया है।

- चीन ने विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर (पानी एवं जमीन पर चलने वाली) ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया। मीडिया में आई एक खबर के मुताबिक चीनी सैन्य विश्लेषकों का मानना है कि यह जमीन पर वार करने के अभियानों के लिए उपयोगी है और हवाई ड्रोनों एवं अन्य ड्रोन पोतों के साथ मिलकर यह युद्ध में त्रिकोण बना सकने में सक्षम है।

- सूडान में प्रदर्शनकारियों ने सैन्य शासकों से मांग की है कि वे एक असैन्य सरकार को तत्काल सत्ता हस्तांतरित करें जो अपदस्थ किए गए नेता उमर-अल बशर को कानून के दायरे में लाए।

-  शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त का सिलसिला कायम रहा और सेंसेक्स 139 अंक और चढ़ गया। तिमाही नतीजों के सीजन की शुरुआत अच्छी रही है। आईटी क्षेत्र की कंपनी टीसीएस बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 17.7 प्रतिशत बढ़ा है। इससे निवेशकों की धारणा को बल मिला।

- खाद्य उत्पादों एवं ईंधन की कीमतों में तेजी के कारण थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति मार्च में तीन महीने के उच्च स्तर 3.18 प्रतिशत पर पहुंच गयी। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली।

-  किंग्स इलेवन पंजाब की टीम यहां मंगलवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में अपनी गेंदबाजी समस्याओं को दूर करके राजस्थान रायल्स के खिलाफ फिर से जीत की लय हासिल करना चाहेगी।

-  दिनेश कार्तिक ने 12 साल बाद भारत की विश्व कप टीम में वापसी की जबकि महेंद्र सिंह धोनी के वारिस माने जा रहे ऋषभ पंत की अनदेखी करने के चयनकर्ताओं के फैसले पर लंबे समय तक बहस होती रहेगी । भाषा शोभित उमा उमा

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीयोगी आदित्यनाथमायावतीप्रियंका गांधीचुनाव आयोगझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव