लाइव न्यूज़ :

Top 5 News: संसद सत्र के आगाज और डॉक्टरों की हड़ताल समेत आज इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 17, 2019 07:51 IST

Today's Top 5 News Updates: 17 जून 2019 को देश-विदेश की वो पांच बड़ी खबरें जिन पर रहेगी नजर...

Open in App
ठळक मुद्देसत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा जिसमें केंद्रीय बजट पारित किया जाएगा.पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की पिटाई के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पूरे देश में हड़ताल का आवाहन किया है।

सोमवार (17 जून) देश और दुनिया में काफी हलचल भरा रहने वाला है। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की पिटाई के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पूरे देश में हड़ताल का आवाहन किया है। इसके अलावा संसद सत्र भी आज से शुरू हो रहा है। हम आपके लिए लेकर आए हैं 'Today's Top 5 News'. जिसमें आप जानेंगे 17 जून 2019 की वो पांच बड़ी खबरें जिनपर रहेगी नजर।

#1. संसद के नए सत्र का आगाज

सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा जिसमें केंद्रीय बजट पारित किया जाएगा और तीन तलाक जैसे अन्य महत्वपूर्ण विधेयक इसमें सरकार के एजेंडे में प्रमुख रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी लोकसभा के पहले सत्र की पूर्वसंध्या पर रविवार को सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की।

#2. IMA की देशव्यापी हड़ताल

देशभर के डॉक्टर सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने रविवार को कहा कि वह पहले से घोषित हड़ताल के फैसले पर कायम है। आईएमए ने यह फैसला पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की पिटाई के बाद चल रहे आंदोलन के समर्थन में किया है। 

#3. जेट एयरवेज का भविष्य

जेट एयरवेज का भविष्य सोमवार को तय हो सकता है। कंपनी को कर्ज देने वाले बैंकों की सोमवार को मीटिंग हो रही है, जिसमें इस पर गौर किया जाएगा कि क्या स्ट्रेस्ड एसेट्स पर आरबीआई के 7 जून के सर्कुलर के मुताबिक कोई रिजॉल्यूशन हो सकता है? 

#4. क्रिकेट विश्वकप

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में अपने अभियान का दमदार आगाज करने के बाद लगातार हार का सामना करने वाली बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें सोमवार को जब आमने-सामने होंगी, तो उनका लक्ष्य मैच में जीत के साथ लय वापस पाने का होगा। रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हाई प्रोफाइल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को विश्वकप मुकाबले में लगातार सातवीं मात दी है। 

#5. चमकी बुखार का कहर

बिहार में मस्तिष्क ज्वर सहित अन्य अज्ञात बीमारी से अबतक 93 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस दौरान हालात का जायजा लेने मुजफ्फरपुर श्रीकृष्ण सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने इस समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से राज्य को सभी संभव तकनीक और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

टॅग्स :संसद बजट सत्रआईसीसी वर्ल्ड कपडॉक्टरों की हड़ताल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव