लाइव न्यूज़ :

बिहार में आज कोरोना संक्रमण के 24 मामले सामने आए हैं, राज्य में संक्रमितों की संख्या हुई 450

By अनुराग आनंद | Updated: May 1, 2020 14:52 IST

बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले नीतीश कुमार की सरकार के लिए सरदर्द बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दिनों रोहतास में कोरोना वायरस संक्रमण के जो 11 मामले प्रकाश में आए हैं उनमें 10 पुरुष और एक महिला शामिल हैं।सीतामढ़ी में कोरोना वायरस संक्रमण के जो चार मामले प्रकाश में आए हैं उनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं ।

पटना: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। बिहार में भी कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आज बिहार में कोरोना संक्रमण के 24 मामले दोपहर ढाई बजे तक सामने आ गए हैं।

इस तरह प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 450 पर पहुंच गई है। इस बात की जानकारी बिहार के स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव संजय कुमार ने दी है।

बता दें कि केंद्र सरकार की ताजा लिस्ट में बिहार के 38 जिलों में से पांच जिलों को रेड जोन में रखा गया है, जबकि 20 जिलों को ऑरेंज और 13 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।

रेड जोन वाले जिलों में मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया शामिल है। राज्य के 38 जिलों में से 29 जिलों में कोरोना संक्रमण फैल चुका है। बिहार का मुंगेर जिला अभी तक कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। जहां हर रोज मामले बढ़ते जा रहे हैं। मुंगेर में 22 मार्च के कोरोना का पहला मामला सामने आया था और अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है।

वहीं, प्रवासी मजदूरों को अन्य राज्यों से लाने के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार ने आज अहम बैठक की है। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई, जिसमें हर विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व अन्य अधिकारियों ने शिरकत की। डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी इस बैठक में शामिल रहे।

गुरुवार रात तक बिहार में लगभग कोरोना संक्रमण के 425 मामले मिले थे। पिछले दिनों रोहतास में कोरोना वायरस संक्रमण के जो 11 मामले प्रकाश में आए हैं उनमें 10 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। संजय ने बताया कि सीतामढ़ी में कोरोना वायरस संक्रमण के जो चार मामले प्रकाश में आए हैं उनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि मुंगेर के जमालपुर के सदर बाजार में कोरोना वायरस संक्रमण के जो तीन मामले प्रकाश में आए हैं उनमें तीन पुरुष शामिल हैं । संजय ने बताया कि पटना में दो पुरुष तथा सारण में एक पुरुष एवं एक महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गयी थी । बिहार के कुल 38 जिलों में से 29 जिलों में कोविड—19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 95, रोहतास में 45, पटना में 44, बक्सर में 40, नालंदा में 35, सिवान में 30, गोपालगंज एवं कैमूर में 18—18, बेगुसराय एवं भोजपुर में 11—11, औरंगाबाद में आठ, गया, सीतामढ़ी एवं सारण में छह-छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में पांच-पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका एवं वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा में दो तथा पूर्णिया, अररिया एवं शेखपुरा में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं। बिहार में अब तक 22672 कोरोना संदिग्धों के नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 84 मरीज ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव