लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन तालिबान के आतंकियों ने पेशावर में मासूमों को बनाया था निशाना, जानें 16 दिसंबर का इतिहास क्यों है खास

By भाषा | Updated: December 16, 2018 14:09 IST

छह आतंकी सुरक्षा बलों की वर्दी में आर्मी स्कूल में घुसे और इस कायराना हमले को अंजाम दिया। उस समय स्कूल में 1500 से ज्यादा बच्चे थे और हमले के दौरान 1000 से ज्यादा बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Open in App

 इतिहास में 16 दिसंबर की तारीख पाकिस्तान में मासूम स्कूली बच्चों पर हुए आतंकी हमले की दुखद घटना के साथ दर्ज हैं तालिबान की पाकिस्तानी इकाई तहरीक ए तालिबान के आतंकियों ने 16 दिसंबर 2014 को पेशावर में एक स्कूल को निशाना बनाया और अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 150 लोगों की जान ले ली। इनमें 134 बच्चे थे।

छह आतंकी सुरक्षा बलों की वर्दी में आर्मी स्कूल में घुसे और इस कायराना हमले को अंजाम दिया। उस समय स्कूल में 1500 से ज्यादा बच्चे थे और हमले के दौरान 1000 से ज्यादा बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाकी बच्चे स्कूल में फंसे रह गए और उनमें से 134 मासूमों की जान चली गई। 

16 दिसंबर की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

1631 : इटली के विसुवियस पर्वत का ज्वालामुखी फटने से छह गांव तबाह हो गए, जिससे चार हजार से अधिक लोग मारे गये।

1920 : चीन के कान्सू प्रांत में भीषण भूकंप आने से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत। 1945 : दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाए आत्महत्या कर ली।

1951 : हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।

1960: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में दो विमानों के टकराने से 136 लोगों की मौत।

1971 : भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद पाकिस्तान से पृथक होकर बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1985 : कलपक्कम में देश के पहले फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्टर ने काम करना शुरू किया।

2009 : फिल्म निर्माण को एक नये मुकाम पर ले जाते हुए जेम्स कैमरन ने विज्ञान पर आधारित फिल्म ‘अवतार’ का निर्माण किया। दुनियाभर में इस फिल्म ने 2.7 अरब डॉलर की कमाई की।

2014 : तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों ने पेशावर में स्कूल पर हमला किया। गोलीबारी में 150 लोगों की मौत, जिनमें 134 बच्चे थे।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब