लाइव न्यूज़ :

रोजगार मेला 2023: आज 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे पीएम मोदी, जानें किन-किन पदों पर हुई है भर्तियां

By भाषा | Updated: May 16, 2023 09:35 IST

इस पर जानकारी देते हुए पीएमओ ने कहा है कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 मई को सुबह दस बज कर तीस मिनट पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नई भर्ती किए गए लोगों को लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्दे 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को पीएम मोदी आज नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। वे रोजगार मेला 2023 के तहत ये नियुक्ति पत्र सौंपने वाले हैं। यही नहीं वे नवनियुक्त कर्मियों से संबोधन भी कर सकते है।

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रोजगार मेले के तहत करीब 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेगे। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों में भी हो रही हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे। 

71 हजार नियुक्ति पत्र बांटेंगे पीएम मोदी- पीएमओ

पीएमओ ने बयान में बताया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 मई को सुबह दस बज कर तीस मिनट पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नई भर्ती किए गए लोगों को लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।’’ बता दें कि यह रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। देशभर से चुने गए ये नए कर्मी भारत सरकार के तहत विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देंगे। 

इन पदों पर होगी नियुक्तियां

ये नई भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों के साथ ही राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों में ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक-सह-टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क-सह-टाइपिस्ट, जूनियर लेखा क्लर्क, ट्रैक मेंटेनर, सहायक अनुभाग अधिकारी, लोअर डिवीजन क्लर्क, सब डिवीजनल ऑफिसर, कर सहायक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, निरीक्षक, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, फायरमैन, सहायक लेखा अधिकारी, संभागीय लेखाकार, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक कमांडेंट, प्रधानाचार्य, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सहायक रजिस्ट्रार, सहायक प्रोफेसर आदि पदों पर होंगी। 

रोजगार मेला के बारे में क्या बोला पीएमओ

पीएमओ ने कहा कि रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। बयान में कहा गया है, ‘‘रोजगार मेला रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।’’ इन नवनियुक्त कर्मियों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नई नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनौकरीIndia Post
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?