लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार राज्यसभा में आज पेश करेगी तीन तलाक विधेयक, BJP सांसदों के लिए व्हिप जारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 10, 2018 05:56 IST

अगर आज तीन तलाक विधेयक राज्यसभा में पारित हो जाता है तो संशोधन पर मंजूरी के लिए वापस इसे लोकसभा में पेश किया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अगस्त: शुक्रवार को संसद के मानसून सत्र का अंतिम दिन है। ऐसे में कई संशोधनों के बाद मोदी सरकार आज राज्यसभा में तीन तलाक बिल पेश करने वाली है। इस बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने सांसदों के लिए थ्री लाइन व्हिप जारी किया है। पार्टी के सभी सांसदों को इस दौरान राज्यसभा में मौजूद रहना होगा। अगर आज तीन तलाक विधेयक राज्यसभा में पारित हो जाता है तो संशोधन पर मंजूरी के लिए वापस इसे लोकसभा में पेश किया जाएगा।

बता दें कि दिसंबर में लोकसभा में तीन तलाक पर विधेयक पास कर इसे अपराध घोषित कर दिया गया था। लेकिन मोदी सरकार के इस विधेयक पर विपक्षी सदस्यों ने काफी हंगामा किया था। साथ ही वो 19 संशोधन प्रस्ताव लेकर आए थे, जिसे सदन ने खारिज कर दिया था। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को तीन तलाक के दोषी व्यक्ति को जमानत देने के प्रावधान को विधेयक में जोड़ने की मंजूरी दे है। सरकारी सूत्रों ने ये जानकारी दी। एक बार में तीन तलाक गैरकानूनी बना रहेगा और इसके लिए पति को तीन वर्ष की जेल की सजा हो सकती है। मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक को लोकसभा ने मंजूरी दे दी थी, यह राज्यसभा में लंबित है जहां सरकार के पास संख्याबल कम है। विपक्षी दलों की मांगों में से एक इस विधेयक में जमानत का प्रावधान जोड़ना भी शामिल था । सूत्रों के मुताबिक आज जिन प्रावधानों को मंजूरी दी गई है उनके अंतर्गत अब मजिस्ट्रेट जमानत दे सकेंगे।

प्रस्तावित कानून केवल तलाक ए बिद्दत पर ही लागू होगा। इसके तहत पीड़ित महिला अपने और अपने नाबालिग बच्चों के लिए गुजारे भत्ते की मांग को लेकर मजिस्ट्रेट के पास जा सकती है। पीड़ित महिला मजिस्ट्रेट से बच्चों को अपने संरक्षण में रखने की मांग कर सकती है। इस मुद्दे पर अंतिम फैसला मजिस्ट्रेट लेगा। 

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :तीन तलाक़मोदी सरकारराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो