लाइव न्यूज़ :

आज का Google डूडल मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के नाम, देखिए गूगल ने कैसे मनाया इस विज्ञानी का 80वां जन्मदिन

By आजाद खान | Updated: January 8, 2022 08:53 IST

स्टीफन हॉकिंग को एक प्रभावशाली वैज्ञानिक, अंग्रेजी ब्रह्मांड विज्ञानी, लेखक और सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी के लिए जाना जाता है। ऐसे में उनके 80वां जन्मदिन पर गूगल डूडल बना कर उन्हें याद कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल आज के दिन महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 80वां जन्मदिन मना रहा है। इस मैके पर टेक कंपनी गूगल ने एक नया डूडल भी जारी किया है।इस डूडल में स्टीफन हॉकिंग के हर जीवन को बहुत ही खूबसूरती से देखाया गया है।

नई दिल्ली: आज 8 जनवरी है और आज ही के दिन गूगल इतिहास के सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिकों में से एक स्टीफन हॉकिंग को याद करता है। आज स्टीफन हॉकिंग का 80वां जन्मदिन है। इस मौके पर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल ने स्टीफन हॉकिंग पर डूडल बनाया है। हर साल गूगल कुछ इस तरह से ही स्टीफन हॉकिंग का जन्मदिन मनाता है और यह उसकी कोशिश रहती है कि वह इसे हर साल कुछ अलग अंदाज में बनाए और पेश करे। ढाई मिनट के इस डूडल वीडियो में गूगल ने स्टीफन हॉकिंग के बारे में लोगों को कुछ खास चीजें बताने की कोशिश की है। आप भी स्टीफन हॉकिंग के 80वां जन्मदिन का गूगल डूडल यहां क्लिक कर के देख सकते हैं।

आज का डूडल महान वैज्ञानिक के नाम

आज का गूगल डूडल महान वैज्ञानिक दिमागों में से एक, ब्रह्मांड विज्ञानी और भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग के नाम से है। इस डूडल वीडियो में भौतिकविदों की अपनी कंप्यूटर जनित आवाज है, और कंपनी ने कहा कि इसका इस्तेमाल हॉकिंग संपत्ति से पर्मिशन लेने के बाद ही किया गया है। इस वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि इस ब्रह्मांड में हॉकिंग का क्या योगदान है और कैसे न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी के साथ उन्होंने अपना जीवन बिताया है। आज के इस डूडल से गूगल ने स्वर्गीय ब्रह्मांड विज्ञान के सम्मान दिया है और एक पोस्ट के माध्यम से उनकी जीवन यात्रा की एक झलक भी साझा की है। डूडल वीडियो में यह भी दिखाया कि कैसे इस महान वैज्ञानिक ने 21 साल की उम्र में एक न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद वह ब्रह्मांड के सबसे बड़े रहस्यों को जानने और इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के उत्सुक था।

कौन विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग?

स्टीफन हॉकिंग वह नाम है जो किसी परिचय का मुहताज नहीं है। इनका जन्म 8 जनवरी 1942 को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में हुआ था। इनके ब्लैक होल के साथ अग्रणी काम ने कैम्ब्रिज को उन्हें गणित के लुकासियन प्रोफेसर नियुक्त करने के लिए प्रेरित किया था। स्टीफन हॉकिंग अपने इस बात के लिए जाने जाते है कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है और इसी जिज्ञासा ने उन्हें एक नया नाम भी दिया है ‘आइंस्टीन’ जिससे वह आज दुनिया में जाने जाते हैं। बता दें कि इनका मौत 2018 में हुई थी। उनके परिवार वालों ने गूगल को बताया कि उनको यह गूगल का डूडल पंसद आया होगा। 

टॅग्स :गूगल डूडलगूगलडूडलइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर