लाइव न्यूज़ :

Adampur Air Base: आदमपुर एयरबेस पर जवानों से मिले पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2025 12:53 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया। बेस पर सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी गई और जवानों से बातचीत भी की।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सेना ने हमारे DGMO को संपर्क किया।आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया था।पाकिस्तान से बात होगी, तो PoK पर होगी।

आदमपुरः देश को संबोधित (12 मई 2025) करने के बाद आज पीएम नरेंद्र मोदीआज सुबह-सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे। वायुसेना के जवानों ने उन्हें जानकारी दी और उन्होंने बहादुर जवानों से बातचीत भी की। बेस पर सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी गई और जवानों से बातचीत भी की। भारतीय वायुसेना के जवानों ने अहम ऑपरेशनल घटनाक्रमों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब में आदमपुर स्थित वायुसेना के अड्डे पर पहुंचे, जवानों से मुलाकात की। देश के रणबांकुरों और जांबाजों को पीएम मोदी ने सलाम किया। मौजूदा तनाव के बीच देश के प्रति उनके समर्पण और सेवा की सराहना की।

आदमपुर एयरबेस भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के चार प्रमुख स्टेशनों - उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज में से एक है। एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने जवानों के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं और इसे "बहुत खास अनुभव" बताया। आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा, जो हमारे देश के लिए वे सब कुछ करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने लड़ाकू पायलटों और तकनीकी सहायता कर्मचारियों से भी मुलाकात की, जिन्होंने अभियान को अंजाम दिया। प्रधानमंत्री ने खुद वायु योद्धाओं से मिलने की इच्छा जताई थी। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 7 बजे दिल्ली के पालम एयर बेस से आदमपुर के लिए रवाना हुए। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह उनके साथ थे। उन्होंने वायु सैनिकों के साथ करीब एक घंटा बिताया। आदमपुर एयर बेस वायुसेना के मिग 29 लड़ाकू विमानों का बेस है।

राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने मंगलवार को पाकिस्तान से लगी सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य को लेकर व्यापक समीक्षा की। बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति और संबंधित मुद्दों की समीक्षा की गई।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपंजाबपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम