लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस को रोकने के लिए इस राज्य ने च्यूइंगम पर लगा दिया बैन, पान मसाला-तंबाकू पर भी लगी रोक

By सुमित राय | Updated: April 2, 2020 12:57 IST

नोटिस के अनुसार यह रोक 30 जून, 2020 तक जारी रहेगी और इसका उल्लंघन दंडनीय अपराध होगा।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा ने पान, पान मसाला और गुटखा के साथ च्यूइंगम की बिक्री पर भी रोक लगा दी है।सरकार का कहना है च्‍यूइंगम और पान मसाला खाकर थूकना कोरोना फैलने का बड़ा कारण हो सकता है।

देश भर में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और राज्य में पान, पान मसाला और गुटखा की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सरकार ने च्यूइंगम कपर भी बैन लगा दिया है और इसे सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है।

दरअसल, कोरोना वायरस खांसने और छींकने के दौरान निकली बूंदों से फैलता है। ऐसी में यह भी आशंका जताई जा रही है कि पान मसाला और च्यूइंगम खाने के बाद थूकने से भी फैस लकता है। इसके बाद हरियाणा ने इस पर रोक लगा दी है।

खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग ने जारी नोटिस में कहा गया है कि च्‍यूइंगम, गुटखा और पान मसाला सहित अन्य तंबाकू उत्पाद खाकर यहां-वहां थूक रहे लोगों के कोरोना वायरस के वाहक बनने का खतरा है। इसलिए  प्रदेश सरकार ने तुरंत प्रभाव से पान, च्‍यूइंगम और तंबाकू उत्पादों के स्टाक, बिक्री और खाने पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

नोटिस के अनुसार यह रोक 30 जून, 2020 तक जारी रहेगी और इसका उल्लंघन दंडनीय अपराध होगा। किसी प्रतिष्ठान में पान, च्‍यूइंगम व तंबाकू उत्पाद खाने पर तत्काल लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

बता दें कि हरियाणा में अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण के 43 मामले सामने आए हैं, जबकि इनमें से 21 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। वहीं गुरुवार को राज्य में पहला मौत का मामला सामने आया। अंबाला के रहने वाले शख्स की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई।

टॅग्स :हरियाणाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापान मसालागुटखाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’