लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के गर्वनर ने PFI को बताया बेहद खतरनाक संगठन, कहा- इसका लक्ष्य भारत को अस्थिर करना है

By रुस्तम राणा | Updated: May 6, 2022 16:34 IST

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने कहा, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एक बहुत ही खतरनाक संगठन है। अनिवार्य रूप से इसका उद्देश्य इस देश को भीतर से अस्थिर करना है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के राज्यपाल ने पीएफआई से सावधान रहने को कहाराज्यपाल ने कहा- भारत को भीतर से अस्थिर करना चाहता है पीएफआई

चेन्नई: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने बेहद खतरनाक संगठन बताया है। उनके मुताबिक पीएफआई देश को भीतर से अस्थिर करना चाहता है। 'द लर्किंग हाइड्रा: साउथ एशियाज टेरर ट्रैवेल' पुस्तक के विमोचन के अवसर पर राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि आतंकवाद के जो सभी कृत्य हमारे देश में हुए हैं, वे विदेशी स्रोतों से प्रेरित और उकसावे पर किए गए। कई देशों ने भारत के साथ ये खेल खेला है। उन्होंने कहा कि देश में आतंकी घटनाओं का स्रोत कहीं न कहीं विदेश से जुड़ा हुआ है।

राज्यपाल ने पीएफआई से सावधान रहने को कहा

राज्यपाल ने कहा, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एक बहुत ही खतरनाक संगठन है। अनिवार्य रूप से इसका उद्देश्य इस देश को भीतर से अस्थिर करना है। उन्होंने कहा, यहां ऐसे राजनीतिक दल हैं जो अपने राजनीतिक निहित स्वार्थ के लिए उनका समर्थन कर रहे हैं। यह एक ऐसा खतरा है जिससे हमें बहुत सावधान रहने के की आवश्यकता है। 

कहा- राजनीतिक संसाधन के रूप में हिंसा का उपयोग आतंकवाद का कार्य 

इसके अलावा तमिलनाडु के राज्यपाल ने कहा, राजनीतिक संसाधन के रूप में हिंसा का उपयोग आतंकवाद का कार्य है। इसे लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, चाहे वह माओवादी हो, चाहे कश्मीर में हो या पूर्वोत्तर में। इस देश में कोई भी संस्था जो राजनीतिक संसाधन के रूप में हिंसा का उपयोग करती है, वह आतंकवाद का कार्य है।

पीएफआई क्या है? 

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) एक इस्लामिक संगठन है। यह संगठन खुद को पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकार के लिए आवाज उठाने वाला बताता है। संगठन की स्थापना 2006 में नेशनल डेवलपमेंट फ्रंट (एनडीएफ) के उत्तराधिकारी के रूप में हुई। संगठन की जड़े केरल के कालीकट में गहरी हैं। फिलहाल इसका मुख्यालय दिल्ली के शाहीन बाग में बताया जाता है। कई बार इसे बैन करने की भी मांग उठी हैं। 

टॅग्स :PFITamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर