लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः भाटपाड़ा नगरपालिका में पांच या छह दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

By भाषा | Updated: November 29, 2019 15:47 IST

लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी के 12 पार्षद पाला बदल कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वे इस महीने के शुरू में पार्टी में लौट आये हैं। इन पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद भगवा पार्टी ने विश्वास मत जीत कर बोर्ड का गठन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा नगरपालिका में पांच या छह दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल ने दावा किया कि भाजपा में शामिल हुए 12 पार्षदों के पार्टी में लौट आने के बाद नगरपालिका में अब उसे बहुमत मिल गया है।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा नगरपालिका में पांच या छह दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल ने दावा किया कि भाजपा में शामिल हुए 12 पार्षदों के पार्टी में लौट आने के बाद नगरपालिका में अब उसे बहुमत मिल गया है। इससे 34 सदस्यीय नगर निकाय में तृणमूल के सदस्यों की संख्या बढ़ कर 21 हो गयी है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी के 12 पार्षद पाला बदल कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वे इस महीने के शुरू में पार्टी में लौट आये हैं। इन पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद भगवा पार्टी ने विश्वास मत जीत कर बोर्ड का गठन किया था।

प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने बताया, ‘‘हमने टीएमसी में दोबारा शामिल होने वाले पार्षदों की विधानसभा परिसर में बैठक के लिए आमंत्रित किया है।’’ इस बीच तृणमूल कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि भाजपा के छह पार्षदों के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है।

तृणमूल कांग्रेस के उत्तर 24 परगना जिले के अध्यक्ष मलिक ने कहा कि पार्टी पांच या छह दिसंबर को नगरपालिका में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी । प्रदेश के सात नगर निकायों में से भाटपाड़ा पहला ऐसा निकाय है जहां भाजपा ने लोकसभा चुनाव के बाद नियंत्रण हासिल किया था।

तृणमूल ने सभी छह नगरनिकायों में अपना बहुमत फिर से स्थापित कर लिया। उसका दावा है कि उसने भाटपाड़ा नगरपालिका में भी अपना बहुमत हासिल कर लिया। 

टॅग्स :टीएमसीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब