लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह के पत्र में गोरखालैंड शब्द के इस्तेमाल से विवाद छिड़ा, तृणमूल कांग्रेस ने की आलोचना

By भाषा | Updated: August 12, 2019 05:29 IST

भगवा पार्टी सूत्रों के अनुसार दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्ता ने शाह को पत्र भेज कर दिल्ली में खासतौर पर पूर्वोत्तर के लोगों के साथ होने वाले नस्ली भेदभाव का मुकाबला करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा बनायी गयी विशेष शाखा के दायरे से गोरखाओं को बाहर रखने को लेकर चिंता प्रकट की थी।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने जवाब में कहा कि ‘गोरखालैंड और लद्दाख’ के लोगों को लेकर उनकी चिंता पर गौर किया जा रहा है। ‘‘गोरखालैंड’’ शब्द का इस्तेमाल किए जाने की तृणमूल कांग्रेस ने आलोचना की है।अनुच्छेद 370 के बाद गोरखा क्षेत्र के भी कई दल दार्जिलिंग के लिए केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा मांगने लगे हैं।

दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्ता के पत्र के जवाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भेजे गए एक पत्र में ‘‘गोरखालैंड’’ शब्द के उल्लेख से विवाद पैदा हो गया है। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस को इसमें राज्य को बांटने की साजिश नजर आ रही है। हालांकि, लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में एक बड़ी ताकत के रूप में उभरी भाजपा ने इस आरोप को ‘बेबुनियाद’ करार दिया है।भगवा पार्टी सूत्रों के अनुसार बिस्ता ने जुलाई में शाह को पत्र भेज कर दिल्ली में खासतौर पर पूर्वोत्तर के लोगों के साथ होने वाले नस्ली भेदभाव का मुकाबला करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा बनायी गयी विशेष शाखा के दायरे से गोरखाओं को बाहर रखने को लेकर चिंता प्रकट की थी। शाह ने बिस्ता के पत्र के जवाब में कहा कि ‘गोरखालैंड और लद्दाख’ के लोगों को लेकर उनकी चिंता पर गौर किया जा रहा है।शाह द्वारा ‘‘गोरखालैंड’’ शब्द का इस्तेमाल किए जाने की तृणमूल कांग्रेस ने आलोचना की है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री गौतम देब ने कहा, ‘‘ उन्होंने गोरखालैंड शब्द का इस्तेमाल क्यों किया। पूरे क्षेत्र में गोरखालैंड नाम की कोई जगह नहीं है। ऐसा जान पड़ता है कि जम्मू कश्मीर को बांटने के बाद भाजपा बंगाल को विभाजित करने की योजना बना रही है। लेकिन जब तक यहां तृणमूल कांग्रेस है, राज्य को कोई बांट नहीं सकता।’’वहीं, बिस्ता ने कहा कि गोरखालैंड शब्द के इस्तेमाल का पृथक राज्य के गठन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) 2011 में तृणमूल कांग्रेस सरकार, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा और केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार के बीच त्रिपक्षीय समझौते के बाद बना था। ऐसे में यदि वे लोग गोरखालैंड शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं तो हम इस क्षेत्र के बाशिंदों को संबोधित करने के लिए इसका इस्तेमाल क्यों नहीं कर सकते हैं।’’जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र के कदम के बाद गोरखा क्षेत्र के भी कई दल दार्जिलिंग के लिए केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा मांगने लगे हैं।

टॅग्स :अमित शाहटीएमसीधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए