लाइव न्यूज़ :

TMC का गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार, कहा- पहले दिल्ली संभाल लें

By भाषा | Updated: March 2, 2020 05:33 IST

दिल्ली में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 42 लोगों की जान चली गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आती है। शहर में एक रैली के लिये आए शाह ने भरोसा जताया था कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर निशाना साधने के लिये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की और कहा कि उपदेश देने के बजाए उन्हें दिल्ली हिंसा में निर्दोष लोगों की जान नहीं बचा पाने के लिये माफी मांगनी चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल कट्टरता और घृणा के बगैर बेहतर है और आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश में “यह फैलाने की कोशिश कर रही है।” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने एक ट्वीट में कहा, “बंगाल आने और यहां उपदेश देने के बजाए अमित शाह आपको दिल्ली हिंसा में ठीक अपनी नाक के नीचे 50 से ज्यादा निर्दोष लोगों की जान जाने पर जवाब देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।”

दिल्ली में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 42 लोगों की जान चली गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आती है। अभिषेक ने एक ट्वीट में कहा, “श्रीमान शाह, बंगाल कट्टरता और नफरत के बिना ही बेहतर है जो भाजपा फैलाने की कोशिश कर रही है।”

शहर में एक रैली के लिये आए शाह ने भरोसा जताया था कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी और बंगाल में “बदतर” होती कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की थी। शाह ने यह आरोप भी लगाया कि तृणमूल सरकार राज्य में केंद्र की कल्याणकारी नीतियों को लागू नहीं होने दे रही। 

टॅग्स :टीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहदिल्ली हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब