लाइव न्यूज़ :

महुआ मोइत्रा का पीएम मोदी पर परोक्ष हमला, कहा- 'गुजरात के एक मुख्यमंत्री ने एक बार कहा था...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 16, 2022 11:57 IST

महुआ मोइत्रा लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए नजर आ रही हैं। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए नजर आईं।गुजरात के एक मुख्यमंत्री को लेकर महुआ मोइत्रा ने किया ट्वीट।

नई दिल्ली: विपक्ष संसद के मॉनसून सत्र से पहले जारी एक आदेश को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हो गया है। राज्यसभा महासचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संसद भवन के परिसर में कोई सदस्य धरना, हड़ताल, भूख हड़ताल नहीं कर सकेगा। इसके अलावा वहां किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी नहीं हो सकता है। वहीं, एक बार फिर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए नजर आईं।

उन्होंने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "गुजरात के एक मुख्यमंत्री ने एक बार कहा था कि कभी-कभी ऐसा लगता है कि दिल्ली में सरकार और रुपये के बीच प्रतिस्पर्धा है- किसका सम्मान तेजी से गिर रहा है? कौन नीचे गिरेगा? आज के शब्द- प्रतिबंधित: अपमान, प्रतिस्थापन: रुपया।" बता दें कि महुआ मोइत्रा लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए नजर आ रही हैं। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि क्यों न केवल गांधी की प्रतिमा को परिसर से हटा दिया जाए और अनुच्छेद 19 (1) को मिटा दिया जाए। महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "संसद भवन से गांधी जी की प्रतिमा को ही क्यों नहीं हटा देते? और संविधान के अनुच्छेद 19(1) को मिटा दो।" एक अन्य ट्वीट में मोइत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ चार दिन पहले नए संसद भवन के ऊपर एक धार्मिक समारोह किया। 

टॅग्स :महुआ मोइत्राटीएमसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष