लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी को झटका, TMC विधायक सब्यसाची दत्ता व सोवन चटर्जी बीजेपी में शामिल होंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2019 14:51 IST

सोवन चटर्जी के निजी जीवन में परेशानियों के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले साल नवंबर में उनसे तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री और कोलकाता के महापौर दोनों पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से टीएमसी के छह और कांग्रेस तथा माकपा के एक-एक विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा ने राज्य में 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पैठ बना ली है।

कोलकाता के पूर्व महापौर एवं तृणमूल कांग्रेस विधायक सोवन चटर्जी और सब्यसाची दत्ता आज भाजपा में शामिल होंगे।

चटर्जी के निजी जीवन में परेशानियों के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले साल नवंबर में उनसे तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री और कोलकाता के महापौर दोनों पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था।

सूत्रों के अनुसार, चटर्जी पिछले कुछ महीनों से भाजपा के संपर्क में थे। वह पिछले महीने नयी दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिले थे और तब से ही उनके भगवा पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

भाजपा के एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘अगर सबकुछ ठीक रहा तो वह आज या इस सप्ताह के अंत तक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।’’

लोकसभा चुनाव में हैरानी भरे नतीजों के बाद सत्तारूढ़ टीएमसी ने चटर्जी को मनाने की कोशिशें की लेकिन परिणाम सिफर रहा। चटर्जी को उनके संगठनात्मक कौशल के लिए जाना जाता है।

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से टीएमसी के छह और कांग्रेस तथा माकपा के एक-एक विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

भाजपा ने राज्य में 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पैठ बना ली है। टीएमसी भाजपा से महज चार सीटें ही अधिक जीत पायी। 

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया